Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: चेन्नई के ये बल्लेबाज जो आज होने वाले मैच में न चले तो अगले मैच में हो सकते हैं टीम से बाहर

आईपीएल के 12 वें संस्करण में 18 वां मैच चेन्नई सुरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा. यह मैच एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम मेंखेला जाएगा. अगर दोनों टीमों के आईपीएल सफर की बात की जाए तो दोनों टीमों ने ही अभी तक तीन-तीन मैच जीते हैं. इस हिसाब से तो दोनों टीमें बराबरी पर खड़ी हुई हैं.

अगर आईपीएल मैचों की बात की जाए  तो दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 20 मैच खेले हैं, जिसमें 12 मैच चेन्नई की टीम जीतने में सफल रही है, वहीं 8 मैचों पर पंजाब ने कब्जा किया है. पंजाब अभी तक आईपीएल खिताब जीतने में सफल नहीं हो पाई है, जबकि सुपरकिंग्स ने तीन बार आईपीएल खिताब जीता है.

पंजाब के खिलाफ जाने वाले इस मैच में चेन्नई की तरफ से इन खिलाड़ियों द्वारा अच्छा प्रर्दशन देखने को मिल सकता है.

अंबाती रायडूः

अंबाती रायडू ने वैसे तो बल्लेबाजी के दवारा आईपीएल में सभी को प्रभावित किय़ा है. IPL 2018 में उन्होंने 16 मैचों में 43.00 के औसत से 602 रन  बनाए. लेकिन इस बार वह प्रभाव छोड़ने में विफल साबित हुए है. अय़भी तक खेल गए चौर मैचों में उन्होंने मात्र 34 रन ही बनाए है. जिसमें से उनका सर्वाधिक स्कोर 28 रन है.

सैम बिलिंग्स और मुरली विजय जैसे बल्लेबाजों के होते हुए भी सीएसके अंबाती पर हू विश्वारस कर रही है, इन उम्मीदों पर वह आज खरा उतर सकते है.

शेन वाॅटसनः

आस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज के रुप में मशहूर ये खिलाड़ी जो कि अपने प्रयासों के द्वारों टीम को आगे ले जाने के लिए आतुर दिखाई देता है. पिछले सत्र में उन्होंने चेन्नई के लिए धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 15 मैचों में  555 रन बनाए थे.

लेकिन इस बार वह बल्ले द्वारा कुछ खास प्रर्दशन करने में कामयाब नहीं हुए है. अभी तक खेल गए चौर मैैचों में वह केवल 62 रन बनाने में कामयाब हुए है. जबकि फाॅफ डु प्लेसिस बेंच पर अभी भी बैठे हुए है.

आज भी वाॅटसन अगर प्रर्दशन करने में विफल साबित हो जाते है तो अगले मैच में धोनी दूसरे विकलप की तलाश कर सकते है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019: चेन्नई के ये बल्लेबाज जो आज होने वाले मैच में न चले तो अगले मैच में हो सकते हैं टीम से बाहर appeared first on Sportzwiki.