आईपीएल में कुछ ऐसे ऑलराउंडर खिलाड़ी hai जो कभी बल्ले से तो कभी गेंद के साथ कमल दिखाते है तो वही कुछ खिलाडी ऐसे भी हिया जो अपने गेंद और बल्ले दोनों से पूरा जलवा बिखेरते नजर आते है और अपनी प्रदर्शन से टीम को जीत भी दिलाते है. उनकी इस शानदार प्रदर्शन से बड़े बड़े दिग्गज उनकी तारीफ़ करते नजर आते हैं. इनमे से एक नाम मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या का भी है. जिनके प्रदर्शन को देखकर चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी उनकी तारीफ़ करते दिखे.
हार्दिक पांड्या का मैं बड़ा प्रशंसक हूँ : फ्लेमिंग

फ्लेमिंग ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,
“मैं पांड्या का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. वह एक बेहद ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं. वह आत्मविश्वास से भरे हैं. ऐसा लगता है कि उनके पास वह क्षमता है जो कि वह डेथ ओवरों में कर रहे हैं. टीमों को अब उनको रोकने के लिए रणनीति बनानी चाहिए. हमने जो कुछ किया हम उससे खुश हैं. लेकिन हम अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल नहीं कर पाए.”
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने आगे कहा,
“वह बेजोड़ खिलाड़ी हैं. मेरा मानना है कि वह मुंबई इंडियंस और भारतीय टीम में बेहद खास खिलाड़ी हैं. अगर आप उनपर अंकुश लगा सकते हो तो मैच जीत सकते हो. लेकिन आज उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया”.
समय पर मैच समाप्त होना जरुरी : स्टीफन फ्लेमिंग

फ्लेमिंग ने इस पर सहमति जताई कि टी-20 मैच चार घंटे तक नहीं खिंचना चाहिए जैसा कि बुधवार को हुआ.
उन्होंने कहा,
“मैच समय पर समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे. ओस के कारण नमी अपनी भूमिका निभाती है. क्रिकेट का कोई भी मैच हो उसी गति से खेला जाता है जैसा उसे खेला जाना चाहिए. क्रिकेट को खेल के प्रारूपों में गति देने की जरूरत है. अगर इससे कप्तानों और गेंदबाजों पर दबाव बनता है तो ऐसा होना चाहिए”.
हार्दिक बने मैन ऑफ़ द मैच

कल का मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण था. टॉस जीत कर सीएसके के कप्तान एम् एस धोनी ने बल्लेबाजी के लिए मुंबई को बुलाया, एक समय मुंबई की स्थिति अच्छी नहीं लग रही थी. लेकिन हार्दिक पंड्या ने अंत में एक विस्फोटक पारी खेलते हुए 8 गेंदों में 25 रन बना कर टीम को अच्छा स्कोर खड़ा करने में मदद किया. इतना ही नहीं बल्लेबाजी में कमल दिखाने के बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी अपना जलवा बिखेरते हुए 4 ओवर में केवल 20 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किये जिसमे सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी विकेट शामिल था. इस शानदार प्रदर्शन ने उन्होंने टीम को जीएत दिलाते हुए मैंन ऑफ़ द मैच अपने नाम किया.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019: धोनी, विराट और रैना नहीं बल्कि इस युवा भारतीय खिलाड़ी के सबसे बड़े फैन हैं चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग appeared first on Sportzwiki.