इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में विराट कोहली और एबी डीविलियर्स जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से इस बार आस थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर उम्मीदें लगाए बैठे फैंस को एक के बाद एक हार ने बुरी तरह से निराश कर दिया है।
आरसीबी की लगातार हार के फैंस का टूटा सब्र का बांध
इस आईपीएल में विराट कोहली की अगुवायी वाली टीम आरसीबी का प्रदर्शन अब तक शर्मनाक रहा है। आरसीबी को एक के बाद एक इस सीजन में अब तक खेले सभी पांच मैच गंवाने पड़े हैं।

इस तरह से रॉयल चैलेंजर्स को मिल रही हार दर हार से फैंस में हाहाकार मच गया है और फैंस बुरी तरह से निराश हो गए हैं। अपनी टीम आरसीबी पर उम्मीद लगाए बैठे फैंस के सब्र का बांध टूटने लगा है।
केकेआर के खिलाफ हार के बाद आरसीबी के फैंस ने फेंके अपनी टीम के फ्लेग
तभी तो अपने घरेलू मैदान बैंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मैच में आरसीबी की केकेआर के खिलाफ मिली हार फैंस बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्होंने ऐसा काम कर दिया, जिससे आरसीबी के खिलाड़ियों के सिर भी नीचे झुक जाएंगे।
Check out this video created by Loith V Harsha : https://t.co/b8LwdFqdNK : #rcb #gopop #vishnupriya #1millionaudition #fans
— kpkalal239@gmail.com (@kpkalal239) April 6, 2019
कोलकाता नाइट राईडर्स के खिलाफ शुक्रवार को आरसीबी 205 रन बनाकर भी मैच गंवा बैठी। इस तरह से मैच गंवाने के बाद स्टेडियम में मौजूद निराश फैंस ने मैच के बाद अपनी टीम के फ्लेग फेंकने शुरु कर दिए। और हार की निराशा जाहिर की।
लगातार मिल रही हार से निराश हैं फैंस, टूटने लगा है विश्वास
आरसीबी के फैंस के द्वारा किया गया ये निराशा का नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये नजारा केकेआर के खिलाफ जीत के मुहाने पर खड़ी होने के बाद भी मिली हार के बाद का है।

आपको बता दें कि इस सीजन में आरसीबी ने अब तक 5 मैच खेले हैं और पांचों ही मैचों में हार का सामना किया है। जहां उन्हें एक मैच में सनराईजर्स हैदराबाद ने 118 रन से धोया तो वहीं केकेआर के खिलाफ 205 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य भी छोटा पड़ गया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- लगातार मिल रही हार से परेशान आरसीबी के फैन हुए निराश, विराट के सामने की ये शर्मनाक हरकत appeared first on Sportzwiki.