भारतीय क्रिकेट टीम के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले ही दिनों अपनी बल्लेबाजी के साथ ही एक और बात के लिए सुर्खियों में रहे थे। वो थी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर बेबीसीटर का मुद्दा। बेबीसीटर का मुद्दा पूरे ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन के बीच छाया रहा।
ऑस्ट्रेलिया की बेबीसीटिंग की याद ऋषभ पंत ने दिलायी आईपीएल में
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान टिम पेन ने ऋषभ पंत से बेबीसीटिंग करने को क्या कहा ऋषभ पंत ने आगे बढ़ते हुए टिम पेन के बच्चों की बेबीसीटिंग करने पहुंच गए।

ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बाद बेबीसीटिंग का मुद्दा कुछ ही दिनों में पूरी तरह से गायब हो गया और ऋषभ पंत आईपीएल में खेलने में जुट गए लेकिन आईपीएल में एक बार फिर से ऋषभ पंत ने बेबीसीटिंग की यादों को ताजा कर दिया।
ऋषभ पंत ने की शिखर धवन के बेटे जोरावर के साथ मस्ती
इन दिनों आईपीएल के 12वें सीजन का रोमांच हर किसी पर छाया हुआ है और इसी दौरान शुक्रवार को कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राईडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया।

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार जीत हासिल की जिसमें शिखर धवन और ऋषभ पंत ने बड़ा योगदान दिया। मैच के खत्म होने के बाद ऋषभ पंत शिखर धवन के बेटे जोरावर के साथ मस्ती करते नजर आए।
मैच खत्म होने के बाद काफी देर तक पंत दिखे जोरावर के साथ मस्ती के अंदाज में
मैच के खत्म होने के बाद ईडन गार्डन मैदान में ही ऋषभ पंत ने शिखर धवन के बेटे जोरावर के साथ जमकर मस्ती की। ऋषभ पंत काफी देर तक जोरावर के साथ खेलते रहे और उन्होंने अपने इसी अंदाज से एक बार फिर से बेबीसीटिंग की याद को ताजा कर दिया।
Dear @tdpaine36,
Pls be careful next time you ask Rishabh Pant to babysit.
#IPL2019 #IPLT20
#KKRvDC pic.twitter.com/CEnTCVXjCf— Akash patel (@Akashpatel233) April 12, 2019
आपको बता दें कि इस मैच में कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रनों का स्कोर बनाया लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने शिखर धवन के नाबाद 97 और पंत के 46 रनों की मदद से आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019-वीडियो: शिखर धवन के बेटे जोरावर के लिए बेबीसीटर बने ऋषभ पंत, वीडियो हुआ वायरल appeared first on Sportzwiki.

