आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हार का सिलसिला जारी है। आज टूर्नामेंट के अपने छठवें मैच में उसे दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 4 विकेट से हार मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने सिर्फ 149 रन बनाये। बल्लेबाजी के लिए पिच मुश्किल थी, लेकिन खराब फील्डिंग की वजह से आरसीबी को यह हार मिली।
खराब रही थी सीजन की शुरुआत

सीजन के पहले मैच में भी विराट कोहली की टीम 70 रनों पर ऑल आउट हो गयी थी। इसमें 29 रन पार्थिव पटेल के बल्ले से ही निकले थे। टीम के 10 बल्लेबाज दहाई के आंकड़ें को भी नहीं छू पाए।
उसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ नो बॉल विवाद की वजह से 6 रनों से हार मिली थी। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों नहीं चली।
माइकल वॉन की सलाह

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने लगातार हार रहे आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को बड़ी सलाह दी है। उनके अनुसार विराट कोहली को आईपीएल से आराम दे लेना चाहिए।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा
“यदि भारत स्मार्ट है तो वे विश्वकप के लिए अब विराट कोहली को आराम दें… बड़े आयोजन से पहले उन्हें कुछ समय मिल जायेगा।”
If India are smart they rest @imVkohli now for the World Cup … Give him some time off before the big event … #IPL2019
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) April 7, 2019
विराट कर सकते हैं प्रभावित

आईपीएल में लगातार मिल रही हार की वजह से विराट कोहली की कप्तानी पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। आगे के मैचों में भी टीम का प्रदर्शन ऐसा ही रहता है तो विराट विश्व कप से पहले प्रभावित हो सकते हैं।
भारतीय कप्तान होने के साथ ही विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। लगातार हार से इस बड़ी टूर्नामेंट से पहले उनका आत्मविश्वास नीचे जा सकता है और इसका असर भारतीय टीम के प्रदर्शन पर पड़ सकता है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IPL 2019: आईपीएल में लगातार हार के बाद माइकल वॉन ने विराट कोहली को दी ये सलाह, विश्वकप में बन सकती है जीतने की वजह appeared first on Sportzwiki.