Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- संजू सैमसन को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बताना गौतम गंभीर को पड़ा महंगा, धोनी प्रशंसको ने ऐसे दिया जवाब

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में भारतीय क्रिकेट के युवा सितारों का प्रदर्शन प्रभावशाली नजर आ रहा है। कई युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से हर किसी के मन में एक अलग ही छाप छोड़ना चाहते हैं। युवा खिलाड़ियों के साथ ही अनुभवी खिलाडी भी अपने प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

संजू सैमसन ने इस सीजन में किया है प्रभावित

जब युवा खिलाड़ी की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के स्टाइलिश बल्लेबाज संजू सैमसन को भुलाया नहीं जा सकता है। संजू सैमसन ने इस सीजन में अब तक अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।

संजू सैमसन ने इस आईपीएल सीजन की सबसे मजबूत बॉलिंग लाइनअप वाली सनराईजर्स हैदराबाद के सामने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था।

गौतम गंभीर ने संजू सैमसन की पारी को देख उन्हें बताया विश्व कप का दावेदार

केरल के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के इस शतकीय पारी को हर किसी ने सलाम किया और जमकर तारीफ की। भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने तो संजू सैमसन को भारतीय टीम में लेने की मांग कर डाली।

गौतम गंभीर ने संजू सैमसन को भारतीय टीम में विश्व कप के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त माना और संजू का भारत का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज तक कह डाला।

गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा कि “आमतौर पर मैं व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में बात नहीं करता लेकिन इस खिलाड़ी की क्षमता देखकर खुश हूं कि संजू सैमसन मौजूदा समय में भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। मेरी राय में उन्हें विश्व कप में नंबर चार पर अजमाना चाहिए। “

संजू सैमसन की तारीफ धोनी के फैंस को नहीं पची, गंभीर को किया ट्रोल

ये तो हर कोई जानता है और तय भी है कि विश्व कप में एमएस धोनी भारत के पहले विकेटकीपर होंगे लेकिन गौतम गंभीर के संजू सैमसन को लेकर इस बयान से एमएस धोनी के फैंस को बड़ा बुरा लगा। धोनी के फैंस ने गौतम गंभीर को जानबूझ कर ऐसा करने की बात कहकर जमकर निशाना साध रहे हैं।

ट्वीटर पर गौतम गंभीर को धोनी के फैंस जमकर आड़े हाथ ले रहे हैं और कड़ी आलोचना कर रहे हैं।  और साथ ही गंभीर को कह रहे हैं कि वो धोनी और ऋषभ पंत दोनों से ही ईर्ष्या रखते हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- संजू सैमसन को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बताना गौतम गंभीर को पड़ा महंगा, धोनी प्रशंसको ने ऐसे दिया जवाब appeared first on Sportzwiki.