Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: हार के बाद भी विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले और एकलौते खिलाड़ी

आईपीएल 2019 में आरसीबी और केकेआर के बीच टूर्नामेंट का 17वां मैच खेला गया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। उनकी टीम को पहली चारों मैचों में हार मिली थी। अभी तक इसमें किसी भी मैच में विराट के बल्ले से अर्धशतक नहीं निकला था और इसी वजह से उनपर सवाल भी खड़े होने लगे थे।

आज विस्फोटक बल्लेबाजी

सलामी बल्लेबाज करने आये विराट कोहली ने पहले ही ओवर में दो चौके जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। सुनील नरेन ने नितीश राणा की गेंद पर उनका कैच छोड़कर जीवनदान दिया और विराट इसका फायदा उठाने में पीछे नहीं रहे।

कुलदीप यादव की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने 49 गेंद में 84 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसी वजह से उनकी टीम ने 205 रनों का बड़ा स्कोर बना दिया।

विराट कोहली ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है। विराट के 168 मैच में करीब 38 की औसत से 5110 रन हो गये हैं।

सुरेश रैना के नाम 180 मैच में करीब 34 की औसत से 5086 रन दर्ज हैं। विराट कोहली को इस मैच में सुरेश रैना को पीछे छोड़ने के लिए 61 रनों की जरूरत थी। हालाँकि, सुरेश रैना अगले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे।

कड़ी टक्कर होने की उम्मीद

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए सुरेश रैना और विराट कोहली में कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। पिछले कई सीजन से दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को मात देते नजर आये हैं। इस सीजन के शुरू होने से पहले सुरेश रैना आगे थे।

सीजन के पहले मैच में ही सुरेश रैना आईपीएल क्रिकेट में 5 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा है। रोहित के नाम अभी 4600 रन ही दर्ज हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IPL 2019: हार के बाद भी विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले और एकलौते खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.