चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ भी जबरदस्त गेंदबाजी की। दीपक ने पहले क्रिस लिन फिर नितीश राणा और रोबी उथप्पा को पवेलियन भेजकर कोलकाता की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इसी प्रदर्शन की वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला।
दीपक चाहर प्लानिंग के बारे में बताया

दीपक चाहर ने अभी तक इस सीजन शानदार गेंदबाजी की है। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए मैच को छोड़ दें तो उन्होंने 6 के आसपास की इकॉनमी से रन खर्च किये हैं। मैच के बार इमरान ताहिर को दिए इंटरव्यू में अपनी प्लानिंग के बारे में उन्होंने कहा
“मेरी सभी मैचों में एक जैसी प्लानिंग रहती है कि बल्लेबाज को जगह नहीं दी जाए क्योंकि यहाँ की विकेट धीमी है। जगह मिलने पर बल्लेबाज तेजी से शॉट खेलता है। इसी लिए प्लानिंग यही रहती है कि विकेट टू विकेट गेंदबाजी करनी है।”
धोनी से क्या बात होती है

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। इसके साथ ही युवा खिलाड़ियों को यह लगातार मैच के दौरान विकेट के पीछे से समझाते रहते हैं। उनसे बात के बारे में दीपक चाहर ने कहा
“काफी बात होती है उनसे, ग्राउंड के बाहर भी होती है। वो आपको ज्यादा चीजे नहीं बताते हैं पर जो उस समय जरूरी होता है वह बताते हैं। इस मैच में मेरे स्पेल की अंतिम गेंद पर उन्होंने कहा कि छक्का या चौका चला जाए लेकिन सिंगल नहीं जाना चाहिए। क्योंकि दूसरी छोर पर नंबर 11 का बल्लेबाज था।”
पहले स्थान पर सीएसके

तीन बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक खेले अपने सभी सीजन में प्ले ऑफ तक पहुँचने में सफल रही है। इस सीजन भी वैसा ही होता दिख रहा है। टीम अभी तक खेले 6 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है।
उसे अभी 8 और मैच खेलने हैं। अगर टीम इसमें तीन मैच भी जीत जाती है तो प्ले ऑफ में उनका स्थान लगभग पक्का हो जायेगा। लेकिन टीम ज्यादा से ज्यादा मैच जीतकर टॉप 2 में रहना चाहेगी क्योंकि इससे फाइनल में पहुँचने के दो मौके मिलते हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IPL 2019: दीपक चाहर का खुलासा, उनके ओवर के अंतिम गेंद पर धोनी ने आकर कही थी ये बात appeared first on Sportzwiki.