Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की लगातार हार के बाद एबी डीविलियर्स ने दिखाया रौद्र रूप, कहा न लगाएं ऐसे आरोप

आईपीएल सीजन 12 की सबसे बड़ी टीमों की लिस्ट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सबसे टॉप में स्थान रखने वाली टीमों में से एक है. लेकिन आईपीएल ट्राफी की बात करे तो एक बार भी हाथ नहीं लगी है. इस बार तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने बहुत ही ख़राब प्रदर्शन किया है. इस सीजन आरसीबी की टीम ने 6 मैच खेली है और सभी में उनको हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन आरसीबी के महान बल्लेबाज ए बी डिविलियर्स ने आज के किंग्स इलेवन पंजाब के साथ होने वाले मुकाबले से पहले अपनी टीम के असफलताओ के कारण को बताया.

प्रतिबध्द्ता में कोई कमी नहीं : ए बी डिविलियर्स 

 

आज का मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होने वाला है इस मैच के पहले ए बी डिविलियर्स ने अपने टीम के प्रदर्शन के बारे में जिक्र किया और बताया कि

“मुझे लगता है कि उनकी टीम को सभी मोर्चों पर विफलताओं के लिए दोषी ठहराया जा सकता है लेकिन प्रतिबद्धता में नहीं.”

टाइम्स ऑफ़ इण्डिया से डिविलियर्स ने कहा कि,

“आप हमारी बल्लेबाजी की आलोचना कर सकते हैं और कह सकते हैं कि हमारी बल्लेबजी में निरन्तरता की कमी रही, आप हमारी (टीम) की गेंदबाजी की आलोचना कर सकते हैं और कह सकते हैं कि हम महत्वपूर्ण समय पर इसमें नियत्रण नहीं किया, आप हमारी फील्डिंग की कमी में आलोचना करते कह सकते हैं, कि यह बहुत ही ख़राब रहा. उचित रूप से कहा जाये तो हम बहाने से पहले ही भाग गए थे. लेकिन हमारी प्रतिबद्धिता पर सवाल नहीं उठानी चाहिए . हम इस अभियान के शुरुआत से ही एक महीने पूर्व से ही इस प्रैक्टिस में लग चुके थे और कुछ बिन्दुओ पर निश्चित रूप से हमारे प्रयास को निश्चित ही पुरस्कृत किया जाएगा.”

पंजाब भी जीत की हकदार : डिविलियर्स

 

डिविलियर्स ने अपनी टीम को न केवल अपनी हार का सिलसिला तोड़ने के लिए, बल्कि अपने घरेलू मैदान पर पंजाब की जीत के लिए भी समर्थन दिया.

डिविलियर्स ने पंजाब के साथ आज होने वाले मुकाबले के बारे मे कहा कि,

“हम भारत में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से उनके घर( आई एस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली)  पर खेलेंगे जहाँ अबतक इस सीजन आईपीएल में पंजाब ने एक भी मुकाबला नहीं हारा है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के बाद हमे 6 दिनों का तैयारी करने का समय मिला था. हमने इस सीजन आईपीएल में वापसी करने के लिए छः दिन के ब्रेक के दौरान कड़ी मेहनत किया है. कप्तान विराट  कोहली और कोच गैरी क्रिस्टन ने काफी अच्छी तरह से बात किया है. लेकिन इस मुकबले में पंजाब के पास ओपनर के एल राहुल और क्रिस गेल जैसे टॉप 5 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से हैं, तो वहीं गेंदबाजी में आर आश्विन और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी गेंदबाज भी हैं.”

प्रशंसको का शानदार समर्थन : डिविलियर्स

 

आरसीबी के फैन्स को धन्यवाद देते हुए इस दिग्गज ने कहा कि,

“भले ही हमने इस सीजन एक भी मैच न जीत कर अपने प्रसंशको को निराश किया हो, लेकिन मैं अपने टीम के प्रसंशको को धन्यवाद देता हूँ कि वो हमारे साथ खड़े रहे.”

डिविलियर्स ने आगे कहा कि,

“हमारे पास अपने फैन्स के चहेरे पर मुस्कान लाने के 8 अवसर बाकि है और हम पूरी कोशिश करेंगे.”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

 

 

The post IPL 2019: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की लगातार हार के बाद एबी डीविलियर्स ने दिखाया रौद्र रूप, कहा न लगाएं ऐसे आरोप appeared first on Sportzwiki.