Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019 : इस सत्र सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में भारतीय पीछे, टॉप पर विदेशियों का दबदबा

आईपीएल मैच के दौरान जितने ज्यादा बल्लेबाजो के बल्ले से चौके और छक्के लगते हैं दर्शको को उतना ही ज्यादा  आनंद मिलता है और फैन्स उनके उत्साह को बढ़ने के लिए उनको चीयर अप करते रहते हैं. आइये देखते हैं इस सीजन के 5 खिलाड़ी अभीतक जिनके बल्ले से सबसे ज्यादा चौके निकलें हैं. सबसे टॉप पर विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं.

# 5 शिखर धवन

 

भारतीय ओपनर बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से ओपन करने वाले शिखर धवन इस लिस्ट में 5वें स्थान पर है. उन्होंने इस सीजन में अबतक 4 मैचों में  152 रन बनाये हैं, जिसमे 18 चौके शामिल हैं.

# 4 पृथ्वी शॉ 

 

दिल्ली कैपिटल्स के सबसे युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपन करने है उन्होंने अबतक आईपीएल सीजन में 4 मैच खेला है और 20 चौके लगाकर इस लिस्ट में  चौथे स्थान पर अपना जगह कायम रखा है.

# 3 जोस बटलर

राजस्थान रॉयल्स और इंग्लैण्ड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपन करते हैं, उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में 4 मैचो में उन्होंने 20 चौके लगाया है और इस लिस्ट में अभी तीसरे स्थान पर बने  है.

# 2 डेविड वार्नर 

डेविड वार्नर ने अबतक 23 चौके लगा कर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने इस सीजन में अबतक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. इस आईपीएल सीजन में उन्होंने एक शतक भी लगाया है और सबसे ज्यादा रनों के साथ ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं.

# 1 जॉनी  बैरेस्टो

इंग्लैंड का ये खिलाड़ी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलता है. इस खिलाड़ी ने इस आईपीएल सीजन में 30 चौके लगाये हैं और इस लिस्ट में पहले स्थान पर बने हैं. जॉनी बैरेस्टो ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एक शानदार शतक भी लगाया.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019 : इस सत्र सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में भारतीय पीछे, टॉप पर विदेशियों का दबदबा appeared first on Sportzwiki.