Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- डीआरएस लेने का रोहित-धोनी और विराट का अलग है अंदाज, देखें किसका तरीका है दिलचस्प

क्रिकेट के मैदान में अंपायरों से गलतियां होना आम बात है। अंपयारों से गलती की कुछ तो संभावना रहती है ऐसे में आईसीसी ने अंपायर के इन गलत फैसलों को सही करने के लिए कुछ सालों पहले तकनीक का इस्तेमाल किया और इसके लिए नई प्रणाली डिसीजन रिव्यू सिस्टम यानि डीआरएस को शुरु किया।

डीआरएस में रखना होता है समय का सबसे ज्यादा ध्यान

डीआरएस के आने के बाद ना केवल अंपायरों की अग्निपरीक्षा के साथ ही कप्तानों की भी अग्निपरीक्षा हो रही है। एक कप्तान अंपायर के फैसले को चुनौती देने के लिए डीआरएस का इस्तेमाल करता है लेकिन उन्हें इसके लिए खास ध्यान रखना होता है।

डीआरएस में सबसे ज्यादा ध्यान समय को लेकर करना होता है क्योंकि अंपायर के फैसले के बाद बल्लेबाजी या फील्डिंग करने वाली टीम को डीआरएस लेने के लिए 15 सैकंड का समय दिया जाता है। जिसमें उन्हें अंपायर के फैसले को चुनौती देनी होती है।

रोहित-धोनी-कोहली का डीआरएस लेने का है अपना ही अंदाज

जब डीआरएस की बात करें तो महेन्द्र सिंह धोनी का कोई जवाब ही नहीं है। महेन्द्र सिंह धोनी डीआरएस के मामले में बहुत ही खरे उतरते हैं। आज हम आपको यहां आईपीएल के तीन बड़े कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा के डीआरएस के फैसले को दिखाते हैं कि वो कैसे लेते हैं इस पर फैसला।

इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां सीजन जारी है जिसमें रोहित शर्मा, महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली को अब तक हर मैच में डीआरएस को लेते देखा गया है। लेकिन तीनों ही कप्तानों में डीआरएस में अपना ही एक अंदाज है।

महेन्द्र सिंह धोनी का है अपना ही एक अलग अंदाज

आईपीएल के इस सीजन में रोहित शर्मा, महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली के डीआरएस लेने के अंदाज पर एक नजर डालेंगे तो लगेगा कि तीनों में ही काफी अंतर है। जहां रोहित शर्मा गेंदबाज के साथ कुछ चर्चा करने के बाद ही डीआरएस का फैसला लेते हैं तो वहीं विराट कोहली हंसते हुए बिना किसी चर्चा के ही डीआरएस ले लेते हैं।

लेकिन एक नजर महेन्द्र सिंह धोनी पर डालते हैं। धोनी ने साफ दिखाया है कि वो गेंदबाज के साथ अच्छे से चर्चा करने के बाद बड़े ही विचार-विमर्श के बाद समय का ध्यान रखते हुए डीआरएस लेते हैं। यानि इसमें धोनी का अपना ही एक अलग अंदाज है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- डीआरएस लेने का रोहित-धोनी और विराट का अलग है अंदाज, देखें किसका तरीका है दिलचस्प appeared first on Sportzwiki.