इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में रात 8 बजे किंग्स इलेवन पंजाब का सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मुकाबला होगा। इस सीजन में दोनों टीमों ने अभी तक औसत दर्ज का प्रदर्शन किया है और आज के मैच के साथ दोनों टीमें अपने अंक बढ़ाने का प्रयास करेगी। हैदराबाद को पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा तो दूसरी तरफ पंजाब की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 22 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।
2019 World Cup: इस तारीख को होगी टीम इंडिया की घोषणा, ये खिलाड़ी हो सकते हैं टीम में शामिल
हालाकी दोनों टीमें कुछ खिलाड़ियों ने अभी तक अपने नाक के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया जिसके कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद के नए कप्तान भुवनेश्वर कुमार को इस मैच में जीत की ज्यादा उम्मीद होगी, तो दूसरी ओर अश्विन भी जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगे।
टीमें-
किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) : केएल राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाय, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, डेविड मिलर, रविचंद्रन अश्विन, एम. हेनरिक्स, निकोलस पूरन, वरुण चक्रवर्ती, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, हार्डस विल्जोन, अर्शदीप सिंह, दर्शन नलकंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बरार और मुरुगन अश्विन.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): भुवनेश्वर कुमार, केन विलियमसन, डेविड वॉर्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद नबी, शाहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टैनलेक.
Herald