इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में जैसे-जैसे सफर आगे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे ही बल्लेबाजों के बीच की प्रतिस्पर्धा भी बड़ी दिलचस्प होती जा रही है। अब रन बनाने की होड़ में कई बल्लेबाजों के बीच होड़ करीबी होड़ नजर आ रही है। जिसमें डेविड वार्नर और जॉनी बेयरेस्टो जैसे बल्लेबाजों को कुछ बल्लेबाजों से टक्कर मिल रही है।
ऑरेंज कैप की रेस में मौजूद हैं ये पांच बल्लेबाज
तो इस सीजन में रविवार को हुए दोनों मैचों के बाद आपको दिखाते हैं कैसी है ऑरेंज कैप की रेस, तो डालते हैं ऑरेंज कैप में मौजूद पांच बल्लेबाजों पर नजर…
डेविड वार्नर(सनराईजर्स)- 276 रन
सनराईजर्स हैदराबाद के खतरनाक बल्लेबाज डेविड वार्नर इस सीजन में अपने पूरे शबाब पर नजर आ रहे हैं। डेविड वार्नर ने अब तक के खेले गए मैचों में अपनी बल्लेबाजी से खास तौर पर प्रभाव डाला है जो सीधा ऑरेंज कैप में दिख रहा है। वार्नर 5 मैचों में सबसे ज्यादा 276 रन बना चुके हैं।

जॉनी बेयरेस्टो (सनराईजर्स)- 262 रन
सनराईजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का दम तो दिख ही रहा है साथ ही दूसरी तरफ उनके साथी जोड़िदार जॉनी बेयरेस्टो भी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। जॉनी बेयरेस्टो ने इस सीजन में अब तक खूब रन उगले हैं। जॉनी ने 5 मैचों में 262 रन बना लिए हैं

श्रेयस अय्यर (दिल्ली कैपिटल्स)- 215 रन
दिल्ली कैपिटल्स की टीम का इस सीजन में मिला-जुला प्रदर्शन रहा है तो वहीं उनके कप्तान श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन भी वैसा ही रहा है। श्रेयस अय्यर ने रविवार को आरसीबी के खिलाफ एक शानदार पारी के साथ ही ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। अय्यर 6 मैचों में 215 रन बना चुके हैं।

आन्द्रे रसेल (केकेआर)- 207 रन
कोलकाता नाइट राईडर्स के बल्लेबाज आन्द्रे रसेल की फॉर्म जबरदस्त रही है। रसेल हर पारी में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का नजारा पेश कर रहे हैं। आन्द्रे रसेल ने अब तक खेले 5 मैचों की 4 पारियों में 207 रन बना डाले हैं और वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर हैं।

विराट कोहली (आरसीबी)- 203 रन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन इस सीजन में कभी याद नहीं करने वाला साबित हो रहा है लेकिन उनके कप्तान विराट कोहली धीरे-धीरे लय में आते दिख रहे हैं। विराट कोहली ने पिछले दो मैचों में बेहतरीन पारियों के साथ ही रनों की रेस में टॉप फाइव में आ पहुंचे हैं जिनके 6 मैचों में 203 रन हो चुके हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके
The post IPL 2019- ऑरेंज कैप की रेस फिर हुई दिलचस्प, दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने की एंट्री appeared first on Sportzwiki.