Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- ऑरेंज कैप की रेस में ये हैं वो पांच बल्लेबाज जिनके बीच चल रही है प्रतिस्पर्धा, जाने कौन है सबसे आगे

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का कारवां जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे खिलाड़ियों के बीच रनों और विकेट के लिए जंग भी तेज होती जा रहा है। इस रेस में जब रनों की बात करें तो कई बल्लेबाज एक-दूसरे को पीछे करने में लगे हुए हैं।

ऑरेंज कैप की रेस में लगे हैं ये पांच बल्लेबाज

रनों की होड़ में लगे पांच बल्लेबाजों के बारे में जाने, कौन है सबसे आगे और कौन है ऑरेंज कैप को हथियाने का दावेदार,

डेविड वार्नर(सनराईजर्स)- 254 रन

बॉल टेंपरिंग कांड में लिप्त रहे डेविड वार्नर का इस सीजन में जलवा बरकरार है। सनराईजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर रनों के शहंशाह बने हुए हैं जो अब तक खेले केवल 3 मैचों में ही 253 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में कोसों आगे हैं।

जॉनी बेयरेस्टो(सनराईजर्स)- 198 रन

सनराईजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के जोड़ीदार जॉनी बेयरेस्टो भी जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। जॉनी बेयरेस्टो ने आरसीबी के खिलाफ लगाए एक शतक की मदद से इस सीजन में अब तक 3 मैचों में 198 रन बना लिए हैं। और वो दूसरे नंबर पर हैं।

 

आन्द्रे रसेल(केकेआर)- 159 रन

केकेआर के तुरुप के इक्के आन्द्रे रसेल का जलवा इस आईपीएल में देखने को मिल रहा है। आन्द्रे रसेल ने अब तक इस सीजन में बल्लेबाजी में भी अपने खूब हाथ दिखाए हैं। रसेल ने अब तक के मैचों में खेले 3 मैचों में 159 रन बना लिए हैं और वो रनों की रेस में तीसरे नंबर पर हैं।

IPL-12: Kolkata's second consecutive victory over Russell's all-round performance

ऋषभ पंत(दिल्ली कैपिटल्स)- 153 रन

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। ऋषभ पंत ने अब तक खेले 4 मैचों में बढ़िया बल्लेबाजी की है और वो 153 रन बना चुके हैं। पंत इन रनों के साथ ही ऑरेंज कैप की रेस में अपने आप को बनाए हुए हैं।

संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स)- 140 रन

राजस्थान रॉयल्स के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपने प्रदर्शन से इस सीजन में काफी प्रभावित किया है। संजू सैमसन ने इस सीजन में खेले 3 मैचों में एक शतक के साथ ही 140 रन बना चुके हैं। इन रनों के साथ वो ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 में बने हुए हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- ऑरेंज कैप की रेस में ये हैं वो पांच बल्लेबाज जिनके बीच चल रही है प्रतिस्पर्धा, जाने कौन है सबसे आगे appeared first on Sportzwiki.