Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: अजय देवगन ने दिया फिल्म का ऑफर तो क्रुणाल पांड्या ने रखी यह शर्त

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने आईपीएल के इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में मुश्किल समय में शानदार बल्लेबाजी की थी। क्रुणाल ने 42 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी उन्होंने 2 ओवर में सिर्फ 12 रन दिए। क्रुणाल ने इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता अभिनेता अजय देवगन को बर्थडे विश किया था।

2 अप्रैल को था बर्थडे

बॉलीवुड अभिनेता ने 2 अप्रैल को अपना बर्थडे मनाया था। उस दिन वह 50 साल के हो गये थे। क्रुणाल पांड्या देखने में काफी हदतक अजय देवगन की तरह ही लगते हैं। क्रुनाल ने अजय देवगन के लिए ट्वीट करते हुए लिखा था

“सिंघम, सुपरस्टार और मेरे कार्बन कॉपी, मेरे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक अजय देवगन को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

अजय देवगन ने दिया ऑफ़र

क्रुणाल पांड्या की इस बधाई पर अजय देवगन ने शानदार जवाब दिया। उन्होंने क्रुणाल से फिल्म करने की बात की। अजय देवगन ने इस पोस्ट पर लिखा

“धन्यवाद क्रुणाल .. एक डबल रोल की फिल्म साथ में करते हैं।”

क्रुनाल पांड्या ने रखी शर्त

अजय देवगन के फिल्म की ऑफ़र पर क्रुनाल पांड्या ने शर्त रख दी। क्रुणाल ने लिखा कि अजय देवगन पहले वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के लिए चीयर करने आये और उसके बाद वह साथ फिल्म करेंगे। वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई ने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी। अब इस मैदान पर मुंबई इंडियंस इस मैदान पर 10 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब से खेलेगी।

क्रुणाल पांड्या ने लिखा

“डन, पर पहले आप वानखेड़े पधारिये मुंबई को चीयर करने के लिए फिर फिल्म करते हैं।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IPL 2019: अजय देवगन ने दिया फिल्म का ऑफर तो क्रुणाल पांड्या ने रखी यह शर्त appeared first on Sportzwiki.