इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में हर कोई टीम जबरदस्त दम दिखा रही है लेकिन विराट कोहली की अगुवायी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम बिल्कुल ही बेदम नजर आ रही है। इस सीजन में अब तक तो आरसीबी का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है।
आरसीबी की खराब शुरुआत के लिए ये पांच खिलाड़ी रहे हैं जिम्मेदार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इस सीजन में अब तक पांच मैच खेल चुकी है लेकिन इस टीम को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है यानि आरसीबी को पांचों की मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
विराट कोहली एंड कंपनी के लिए लगातार पांच हार के लिए कहीं ना कहीं उनकी टीम ही जिम्मेदार हैं। तो हम इस रिपोर्ट में आपको दिखाते हैं वो पांच खिलाड़ी जो आरसीबी की खराब शुरुआत के लिए रहे हैं जिम्मेदार
उमेश यादव
आरसीबी के तेज गेंदबाज उमेश यादव के लिए पिछला सीजन जबरदस्त रहा था। उमेश यादव से पिछले सीजन की तरह ही इस बार भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी।

लेकिन उमेश यादव ने इस सीजन में अब तक खेले गए मैचों में काफी निराश किया है। विदर्भ एक्सप्रेस की गेंदों में वो धार नजर नहीं आ रही है जो उन्होंने पिछले सीजन दिखायी थी। उमेश इस साल अब तक 4 मैचों में 2 विकेट ही ले सके।
मोइन अली
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑलराउंडर खिलाड़ी मोइन अली पर खास उम्मीदें थी और उन्हीं उम्मीदों के चलते मोइन अली को इस सीजन के लगातार मैचों में मौका दिया गया।

मोइन अली से आस तो थी लेकिन अब तक तो ना गेंदबाजी और ना ही बल्लेबाजी में मोइन अली का कोई कमाल दिखा है। मोइन इस सीजन के 5 मैचों में 42 रन बना सके तो केवल 1 विकेट ही ले सके।
कोलिन डी ग्रैंडहोम
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी कोलिन डी ग्रैंडहोम को आरसीबी ने इस बार काफी विश्वास जताया और अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह दी। कोलिन डी ग्रैंडहोम न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे।

ऐसे में कप्तान विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा तो जताया लेकिन वो बुरी तरह से नाकाम रहे। कोलिन डी ग्रैंडहोम इस सीजन में 3 मैचों में 43 रन ही बना सके तो विकेट का खाता भी नहीं खोल सके।
शिमरोन हेटमायर
वेस्टइंडीज के युवा तूफानी बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को इस सीजन की नीलामी में आरसीबी की टीम ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया। हेटमायर ने भारत दौरे पर वेस्टइंडीज के लिए अपनी छाप छोड़ी थी और उसी के कारण उन्हें जगह मिली।

शिमरोन हेटमायर पर भरोसा जताते हुए आरसीबी ने पहले मैच से ही मौका दिया, लेकिन यहां हेटमायर कोई छाप नहीं छोड़ सके। हेटमायर ने इस सीजन में अब तक 4 मैच खेले लेकिन वो अपने बल्ले से केवल 5 विकेट ही निकाल सके।
मोहम्मद सिराज
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए भी उमेश यादव की तरह पिछला सीजन बड़ा जबरदस्त रहा था। सिराज ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन कर इस सीजन के लिए भरोसा दिखाया।

मोहम्मद सिराज को अब तक इस सीजन में पहले मैच से खेलने का मौका मिल रहा है लेकिन सिराज ने काफी निराश किया है। सिराज इस सीजन 5 मैचों में काफी खराब इकॉनोमी से 4 विकेट ही ले सके हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके
The post IPL 2019- आरसीबी के लिए इस सीजन खराब शुरुआत के लिए ये पांच खिलाड़ी हैं जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.