इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स जीत की पटरी पर सरपट दौड़ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को राजस्थान को एक करीबी मुकाबलें में हराकर इस सीजन की लगातार तीसरी जीत हासिल की है।
राजस्थान रॉयल्स पर जीत के बाद सीएसके ने मनाया कोच स्टीफन फ्लेमिंग का जन्मदिन
पिछले सीजन की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के इतिहास में तीन बार चैंपियन रह चुकी है और महेन्द्र सिंह धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग की जुगलबंदी में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स को दावेदार माना जा रहा है।

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मिली राजस्थान रॉयल्स पर जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत की खुशी से होटल पहुंची जहां उन्होंने अपने मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग का बर्थ डे सेलिब्रेट किया।
चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने पूरे किए 46 बरस
वैसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का सामना 31 मार्च को हुआ लेकिन मैच देर रात तक चला जो 12 बजे के बाद खत्म होने के कारण अगले दिन यानि 1 अप्रैल को चला गया।

1 अप्रैल को ही स्टीफन फ्लेमिंग ने अपने जीवन के 46 बरस पूरे किए। फ्लेमिंग का जन्म 1 अप्रैल 1974 को क्राइस्टचर्च में हुआ था। ऐसे में भला जब अपने कोच का जन्म दिन हो तो सीएसके की येलो ब्रिगेड इसका इंतजार कैसे करें।
धोनी से लेकर रैना सबने बनायी फ्लेमिंग को केक से तंग करने से दूरी
लेकिन मोहित शर्मा ने दांव देखते ही केक से मल दिया फ्लेमिंग का मुंह
फिर क्या था मैच के बाद ही होटल में स्टीफन फ्लेमिंग के 46वें जन्मदिन को जमकर सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के ही रंग में रंगी केक को स्टीफन फ्लेमिंग ने काटा और उन्होंने सबसे पहले सुरेश रैना को खिलाया।
इसके तुरंत बाद ही महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने कोच स्टीफन फ्लेमिंग को चम्मच से केक खिलाया लेकिन कोच के साथ मस्ती करने की कोशिश नहीं की। चेन्नई के दिग्गज खिलाड़ियों ने कोच के मुंह को केक से मलने का साहस नहीं किया।
Even our Super Coach isn't spared from the cake facewash! #SuperBirthdayFlem @SPFleming7 #WhistlePodu #Yellove
pic.twitter.com/ypjQZPaqYm
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 31, 2019
लेकिन तभी टीम के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने धीरे से दांव देखते हुए केक के टुकड़ों के साथ स्टीफन फ्लेमिंग के पास आए और उन्होंने पूरे मुंह पर केक मल दी इसके बाद जमकर सेलिब्रेश हुआ और पूरी रात सीएसके ब्रिगेड ने मस्ती की।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- स्टीफन फ्लेमिंग का जन्मदिन मनाते समय जो करने की हिम्मत न कर सके धोनी और रैना वो कर बैठे मोहित शर्मा फिर हुआ कुछ ऐसा appeared first on Sportzwiki.
