स्पोटर्स डेस्क। बैंगलोर के लिए आईपीएल 12 का सीजन अभी तक अच्छा नहीं गया है और टीम लगातार 6 मुकाबले हारकर अंक तालिका में सबसे निचे है। इस टीम को लगातार मिली हार के बाद कोहली की कप्तानी पर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए है और आज का मैच विराट के लिए बहुत निर्णायक साबित होने वाला है। विराट की टीम बड़े खिलाड़ियों से सजी है, लेकिन इन खिलाड़ियों ने अभी तक अपने नाम के हिसाब से प्रदर्शन नहीं किया है। विराट के लिए बल्लेबाजी से ज्यादा गेंदबाजी सिरदर्द बन गई है और गेंदबाज किसी भी स्कोर को बचाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं।
आज के मैच में बैंगलोर अपना सातवां मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलेगी और यहां मिली हार इस सीजन को जीतने का सपना खत्म कर देगी। विराट के लिए अब गेंदबाजी क्रम में थोड़ी राहत मिलने वाली है और आज उनके साथ दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन जुड़ने वाले है। स्टेन को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल की जगह पर टीम में चुना गया है। स्टेन अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर चुके है और टी-20 मुकाबलों में उनका रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। अब यह देखना होगा की इस गेंदबाज के आने से विराट को इस सीजन की पहली जीत नसीब हो पाती है या उन्हें जीत के लिए अभी इंतजार करना होगा।
किंग्स इलेवन पंजाब-रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, करुण नायर, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, सरफराज खान, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, अग्निवेश अयाची, वरुण चक्रवर्ती, दर्शन नालकांडेऔर मोहम्मद शमी.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, मिलिंद कुमार, हिम्मत सिंह, शिमरॉन हेटमायर, पार्थिव पटेल, हेनरिक क्लासेन, मोइन अली, कोलिन डी ग्रांडहोम, मार्कस स्टोइनिस, प्रयास रे बर्मन, अक्षदीप नाथ,मोहम्मद सिराज और टिम साउदी.
Herald