बैंगलोर टीम की हार का काफिला रुकने का नाम नहीं ले रहा. अब बैंगलोर की टीम को दिल्ली कैपिटल्स ने हरा दिया हैं. इस मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहली गेंदबाजी का फैसला लिया था. बैंगलोर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 149 रन बनाये. जिसको दिल्ली की टीम ने 6 विकेट गंवा कर चेस कर लिया.
बल्लेबाजी के लिए मुश्किल थी ये पिच

जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि
“इस पिच पर बल्लेवाजी करना बहुत ही मुश्किल था. हम इस पिच पर सकरात्मक सोच लेकर बल्लेबाजी कर रहे थे. हम अपने दिमाग में यही लेकर चल रहे थे और हमारे इस योजना ने काम भी किया.
हम बल्लेबाजी करते समय फील्डरों के बीच में शॉट खेलकर रन बनाने का प्रयास कर रहे थे. मुझे लग रहा था कि वो लोग इस पिच पर 10 से 15 रन पीछे रह गये थे. हमारे गेंदबाजो ने इस पिच पर बहुत अच्छी गेंदबाजी की हैं खासकर राबाडा ने अपने आख़िरी के 2 ओवरों में बहुत ही अच्छी गेंदबाजी की.”
कुछ स्थानों पर अभी काम करने की जरुरत

जीत के बाद दिल्ली के कप्तान अय्यर ने कहा कि
“अभी भी हमको कुछ स्थान पर सुधार करने की जरुरत हैं. जब अब मैच जीतते हो तब आपको एक टीम के रूप में संतुष्टी मिलती हैं.
मैच जीतने के बाद ही आपके चेहरे पर हँसी आ सकती हैं. हम अब सही कर रहे हैं टीम का कप्तान होने के नाते मैं इसको आगे भी बरक़रार रखना चाहूँगा. टी20 में आपको मिले हुए मौके का फ़ायदा उठा कर मैच जीतना होता हैं.
हमको अपने टीम से ज्यादा बात करने की जरुररत नहीं हैं. मैंने टीम से बोला हैं की सभी खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी. अगर हम खेल का मज़ा लेकर नहीं खेलेंगे तो टीम बहुत बहुत अच्छा नहीं कर पायेगी.”
दिल्ली की टीम ने अभी तक इस आईपीएल में 6 मैच खेलें हैं. जिनमे से दिल्ली की टीम ने 3 मैच में जीत दर्ज की हैं. दिल्ली को अपना अगला मैच 12 अप्रैल को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेलना हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post IPL 2019: विराट कोहली के खिलाफ मिली जीत से खुश नहीं है दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर, कही ये बात appeared first on Sportzwiki.