खेल डेस्क।इन दिनों भारत में आईपीएल की जबरदस्त धूम मची हुई है और सभी टीमें अंतिम चार में जगह बनाने के लिए भरपूर कोशिश कर रही है। आईपीएल में किसी भी टीम की जीत उसके सलामी बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन की आवश्यकता होती है। इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरेस्टो की जोड़ी ने जबरदस्त लय में दिख रही है।
इन दोनों की जोड़ी ने मिलकर आइपीएल इतिहास का एक एतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है जो पहले इसी टीम के सलामी बल्लेबाजों के नाम था। डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरेस्टो ने मिलकर हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
IPL 2019: अपने पहले ही सीजन में इस बल्लेबाज ने रच दिया ये नया इतिहास
इस सीजन में डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरेस्टो की जोड़ी ने अब तक 750 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इसके साथ इस जोड़ी ने डेविड वॉर्नर और शिखर धवन के बीच साल 2016 में हुई 731 रन की पार्टनरशिप के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आइपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी वॉर्नर के साथ धवन रहे है,लेकिन इस बार धवन दिल्ली की तरफ से खेल रहे हैं। इसके साथ वॉर्नर भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में इस समय पहले स्थान पर हैं। इसके साथ बेयरस्टो आईपीएल में डेब्यू करने के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए है।
ओपनिंग जोड़ी द्वारा एक सीजन में सबसे ज्यादा रन
वॉर्नर-बेयरेस्टो (2019) 750* रन
वॉर्नर-धवन (2016) 731 रन
वॉर्नर-धवन (2017) 655 रन
वॉर्नर-धवन (2015) 646 रन
Herald