Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: लेग स्पिनर बने इस दिग्गज बल्लेबाज के लिए सिरदर्द, अब तक खेले हर मैच में लेग स्पिन पर गंवा बैठता है विकेट

इस सीजन आईपीएल में हैदाराबाद की टीम ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. हैदराबाद की सलामी बल्लेबाजी ने इस आईपीएल सीजन में अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन दिखाया, लेकिन हैदराबाद की ओर से ओपनिंग करने आने वाले इंग्लैण्ड के बल्लेबाज जौनी बैरेस्टो प्रत्येक मैच में लेग स्पिनर की गेंद पर आउट हुए हैं.

इस सीजन में जॉनी बैरेस्टो ने शानदार प्रदर्शन किया है. बैरेस्टो ने इस साल में अब तक पांच मैच खेले हैं और सभी मैचों में उन्हें लेग स्पिनर ने आउट किया है.

जॉनी बैरेस्टो के लिए लेग स्पिनर बना सिरदर्द

हैदराबाद ने अपना पहला मैच कोलकाता नाईट राइडर्स  के खिलाफ खेला. इस मैच में जॉनी बैरेस्टो ने  39 रन बनाए और उन्हें पीयूष चावला ने आउट किया. इस मैच में हैदराबाद को 6 विकेट से शिकस्त मिली. इसके बाद हैदराबाद ने अपना दूसरा मैच राजस्थान राजस्थान  के खिलाफ खेला.

बैरेस्टो ने इस मैच में 45 रन बनाए और उन्हें श्रेयस गोपाल ने आउट किया. इस मैच में हैदराबाद को 5 विकेट से जीत मिली. इसके बाद हैदराबाद ने अपना तीसरा मैच बैंगलोर के खिलाफ खेला, इस मैच में उन्होंंने 114 रन की पारी खेली. इस मैच में उन्हें युजवेंद्र चहल ने आउट किया. हैदराबाद को इस मैच में 118 रन से जीत मिली.

हैदराबाद ने अपना चौथा मैच दिल्ली  कैपिटल्स के खिलाफ खेला. इस मैच में उन्होंने 48 रन बनाए और उन्हें राहुल तेवतिया ने आउट किया.  इस मैच में हैदराबाद को 5 विकेट से जीत मिली.

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन का पांचवा मैच मुंबई के खिलाफ खेला. इस मैच में उन्होंने 16  रन बनाए और राहुल चहर ने उन्हें आउट किया. इस मैच में हैदराबाद  40 रन से हार गयी.

सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के साथ मोहाली में होने वाला है. देखते है कि जॉनी बैरेस्टो अपना इस प्रदर्शन में निखर ला रहें है या नहीं?

जॉनी बैरेस्टो का अब तक आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन

 

 

जॉनी बैरेस्टो का यह पहला आइपीएल सीजन है कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने डेब्यू किया. इसके बाद से उन्होंने अबतक 5 मैच की 5 पारियों में उन्होंने 52.4 की औसत से 262 रन बनाए हैं.

इस दौरान उनका 166.88 का स्ट्राइक रेट रहा है. उनका उच्चतम स्कोर 114 रन है, जो बैंगलोर के खिलाफ आया. इस आईपीएल सीजन में अब तक उन्होंने 33 चौके और 10 छक्के लगाए हैं.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके। 

The post IPL 2019: लेग स्पिनर बने इस दिग्गज बल्लेबाज के लिए सिरदर्द, अब तक खेले हर मैच में लेग स्पिन पर गंवा बैठता है विकेट appeared first on Sportzwiki.