इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में शनिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। शनिवार को दूसरा मुकाबला तीन बार की विजेता मुंबई इंडियंस और सनराईजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों ही टीमें जीत के इरादें से उतरेंगी।
सनराईजर्स के खिलाफ आज लसिथ मलिंगा नहीं खेलेंगे मैच
मुंबई इंडियंस की इस सीजन में अब तक मिला-जुला दौर रहा है। मुंबई को जहां इस सीजन में 4 में से 2 में हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं उन्हें 2 मैचों में जीत मिली है लेकिन उनके नजरिए से आज का मैच बहुत खास होगा।

सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले आज के मैच में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ा झटका लसिथ मलिंगा के नहीं खेलने का होगा।
लसिथ मलिंगा अपने देश में खेली जा रही घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेने पहुंचे
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी शानदार गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस के लिए जीत की मार्ग प्रशस्त करने वाले लसिथ मलिंगा अपने वतन लौट गए हैं जहां वो श्रीलंका क्रिकेट की घरेलू टूर्नामेंट खेल रहे हैं।

लसिथ मलिंगा को विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 4 अप्रैल से 11 अप्रैल के बीच खेली जाने वाली इस घरेलू वनडे टर्नामेंट में खेलने को कहा है। ऐसे में मुंबई इंडियंस को आज लसिथ मलिंगा के बगैर ही उतरना पड़ेगा।
मलिंगा के स्थान पर दिया जा सकता है अल्जारी जोसेफ को मौका
अच्छी लय में चल रहे लसिथ मलिंगा की कमी तो जरूर खलेगी लेकिन उनके स्थान पर कैरेबियाई युवा स्पीड स्टार अल्जारी जोसेफ को आज के मैच में मौका दिया जा सकता है।

वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को मुंबई इंडियंस के एडम मिल्ने की जगह पर शामिल किया है। जोसेफ ने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने प्रदर्शन से साबित किया है। ऐसे में एक तेज गति के गेंदबाज को देखते हुए अल्जारी जोसेफ को मौका मिलना तय है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ लसिथ मलिंगा की जगह ले सकता है ये स्पीड का सौदागर appeared first on Sportzwiki.