आईपीएल के हर मैच में कुछ ना कुछ रिकॉर्ड बनते ही जा रहे हैं लेकिन जब कोई भारतीय तेज गेंदबाज आईपीएल में कोई बड़ा रिकॉर्ड बनाये तो उस पर हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी को गर्व होता हैं. भारत में अब आ रहे अच्छे तेज गेंदबाज जो अपनी गेंदबाजी से विदेशी बल्लेबाजो को भी परेशानी में डाल रहे हैं.
दीपक चाहर हैं भारत के नए उभरते हुए सितारे

राजस्थान के लिए रणजी खेलने वाले इस तेज गेंदबाज ने 2016 में पहली बार आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेला था. उस आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी करने के कारण चेन्नई सुपर किंग्स ने इस खिलाड़ी को 2018 के आईपीएल में अपनी टीम से जोड़ा.
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दीपक का खेल और भी निखरा और दीपक चाहर ने उस आईपीएल सीजन में 12 मैच खेलकर 10 विकेट हासिल किये थे. उस आईपीएल में दीपक ने अपने बल्ले से भी थोड़ा बहुत योगदान दिया था.
अपने इसी प्रदर्शन के कारण दीपक ने 2018 में ही एकदिवसीय क्रिकेट और टी20 में भारतीय टीम के लिए अपना पर्दापण किया था. इस सीजन में भी दीपक चाहर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का ही प्रमुख हिस्सा हैं.
इस आईपीएल में भी शानदार फॉर्म में हैं दीपक

इस आईपीएल में भी दीपक अभी तक शानदार फॉर्म में दिख रहें हैं. दीपक चाहर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शुरूआती 6 ओवरों में ज्यादा गेंदबाजी करते हुए दिखाई देते हैं. डवेन ब्रावो के चोट के कारण बाहर होने के बाद से अब दीपक चाहर चेन्नई के लिए आख़िरी के ओवरों में भी गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
पिछले मैच में दीपक ने चेन्नई के लिए कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 20 रन देकर 3 बड़े विकेट हासिल किये थे. इस मैच में दीपक ने एक रिकॉर्ड भी बनाया. इस मैच में दीपक ने 20 डॉट बॉल डाली जो अभी तक आईपीएल इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा डॉट बॉल का रिकॉर्ड बनाया.
चेन्नई सुपर किंग्स के है मुख्य गेंदबाज

इस आईपीएल में दीपक चाहर ने अभी तक 6 मैच खेलें हैं जिनमे इन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट हासिल किया हैं. विकेट लेने के साथ ही साथ चाहर ने बल्लेबाजो को अपनी गेंद पर रन भी नहीं बनाने दिया हैं. दीपक चाहर के पास विकेट के दोनों तरफ़ स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post IPL 2019: दीपक चाहर ने आईपीएल में बनाया एक ऐसा रिकॉर्ड, जो आज तक नहीं बना सका कोई दूसरा appeared first on Sportzwiki.