Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़ने के बाद डेल स्टेन हुए भावुक, कही ये बात

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है। आरसीबी की टीम इस सीजन में पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आयी है और अपने पहले 6 मैचों में सभी मैच गंवाकर आखिरी पायदान पर मौजूद है।

डेल स्टेन ले रहे हैं आरसीबी में नाथन कुल्टर नाइल की जगह

आरसीबी के लिए अब आगे की डगर इतनी आसान नहीं है क्योंकि इन्हें अब बचे 8 मैचों में सभी में जीत हासिल करनी होगी तभी उनकी प्लेऑफ की संभावना बनी रह सकती है।

लेकिन इस बीच मझधार में फंसी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रफ्तार के सौदागर कहे जाने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को नाथन कुल्टर नाइल की जगह पर अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।

डेल स्टेन हैं आरसीबी में कोहली-एबी के साथ शामिल होने के लिए उत्सुक

डेल स्टेन अब आरसीबी के लिए इस सीजन में बचे मैचों में खेलते नजर आएंगे। स्टेन के आरसीबी की टीम के साथ करार होते ही फैंस को एक उम्मीद की किरण नजर आयी है तो वहीं डेल स्टेन खुद भी आरसीबी की टीम का हिस्सा बनने के लिए बेताब हैं।

डेल स्टेन ने विराट कोहली और एबी डीविलियर्स जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलने को लेकर अपनी उत्सुकता एक वीडियो के जरिए जाहिर की है। इस वीडियो को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है।

स्टेन ने वीडियो शेयर कर जतायी अपनी उत्सुकता

इस वीडियो में डेल स्टेन कह रहे हैं कि

“हाय, यहां पर हैं डेल स्टेन हैं, बस ये कहने के लिए ये संदेश है कि मैं आईपीएल के शेष दिनों के लिए अगले कुछ ही दिनों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल हो जाउंगा। बहुत उत्साहित हूं। कुछ साल पहले जब मैं आखिरी बार आरसीबी के लिए खेलता था। इसलिए विराट, एबी और दूसरे खिलाड़ियों के साथ शामिल होने के लिए बहुत ही उत्साहित हूं। गैरी और मैं आपको अगले दो दिनों में देखेंगे। चीयर्स फ्रेंड्स।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़ने के बाद डेल स्टेन हुए भावुक, कही ये बात appeared first on Sportzwiki.