Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले कृष्णप्पा गौतम ने बताया कैसे आंद्रे रसेल को रोकेगी राजस्थान

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में आज एक धमाकेदार मुकाबला होने जा रहा है। सुपर संडे को गुलाबी नगरी जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राईडर्स के बीच जंग होगी जिसमें रॉयल्स की नजरें अपनी दूसरी जीत पर होंगी, तो वहीं केकेआर टेबल टॉप करने की कोशिस करने उतरेगी।

रॉयल्स-केकेआर मैच में आन्द्रे रसेल पर रहेंगी नजरें

कोलकाता नाइट राईडर्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों के क्रिकेट फैंस की नजरें तो अपनी-अपनी टीमों पर है लेकिन तमाम क्रिकेट फैंस की नजरें केकेआर के बल्लेबाज आन्द्रे रसेल पर रहेंगी।

IPL-12: Hurricane Russell wins from Bangalore

केकेआर के तूफानी ऑलराउंडर आन्द्रे रसेल जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। आन्द्रे रसेल ने इस सीजन में अब तक अपने तूफानी अंदाज से कई टीमों के अरमानों को तबाह कर डाला है।

आन्द्रे रसेल आज होंगे राजस्थान रॉयल्स के सामने, क्या होगा प्लान

आन्द्रे रसेल ने अब तक इस सीजन में खेले 4 मैचों में जिस तरह की फॉर्म दिखायी है उससे तो हर कोई गेंदबाज रसेल के सामने आने से पहले सोचने पर मजबूर हो जाएगा क्योंकि रसेल ने विश्व स्तरीय गेंदबाजों की धुलाई की है।

आरसीबी के खिलाफ 13 गेंदों में 43 रनों की पारी के बाद तो आन्द्रे रसेल की तूफानी फॉर्म से हर कोई टीम बचने की फिराक में हैं ऐसे में आज होने वाले राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के मैच में रसेल के खिलाफ क्या रणनीति होगी ये देखने वाली बात होगी।

कृष्णप्पा गौथम ने कहा, हमारी टीम ने बनायी है रसेल से मुकाबलें की योजना

राजस्थान रॉयल्स की टीम किसी तरह से आन्द्रे रसेल को रोकना चाहेगी और इसके लिए उन्होंने अलग से रणनीति तैयार की है। इस रणनीति के बारे में राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज कृष्णप्पा गौथम ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

कृष्णप्पा गौथम ने आन्द्रे रसेल के खिलाफ की रणनीति को लेकर कहा कि

रॉयल्स पहले ही अपना होमवर्क कर चुके हैं कि आज सवाई मान सिंह स्टेडियम में रसेल का मुकाबला कैसे किया जाए। वो काफी छक्के मार रहे हैं और अपनी टीम के लिए अच्छा कर रहे हैं। हमारे पास उनके लिए एक निर्धारित योजना है और उम्मीद है कि ये काम करेगी।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके

The post IPL 2019- कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले कृष्णप्पा गौतम ने बताया कैसे आंद्रे रसेल को रोकेगी राजस्थान appeared first on Sportzwiki.