Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- रविन्द्र जडेजा ने बताया आखिरी ओवर के पहली गेंद पर छक्का लगाने से पहले धोनी ने कही थी ये बात

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में गुरुवार को एक जबरदस्त रोमांचक मुकाबला खेला गया जब जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने थी। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की।

रविन्द्र जडेजा के आखिरी छक्के ने बटोरी सुर्खियां

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस जीत में महेन्द्र सिंह धोनी और अंबाती रायडू ने शानदार योगदान दिया, जिन्होंने बेहतरीन पचासे जड़कर अपनी टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया।

धोनी और रायडू की तो इस मैच की जीत के बात हो ही रही है लेकिन इसके साथ ही रविन्द्र जडेजा के आखिरी ओवर के पहले ओवर के छक्के ने भी खासी सुर्खियां बटोरी। रविन्द्र जडेजा ने बेन स्टोक्स के उस ओवर की पहली गेंद पर हैलीकॉक्टर शॉट से छक्का जड़ा था।

धोनी की सलाह को दिया रविन्द्र जडेजा ने छक्के का श्रेय

चेन्नई सुपर किंग्स के आखिरी ओवर में 18 रनों की जरूरत थी। जो इतना आसान नहीं था और इसके उलट स्ट्राइक भी रविन्द्र जडेजा के पास थी, लेकिन उन्होंने पहली ही गेंद को छक्के में तब्दिल कर दिया।

उस छक्के के बाद रविन्द्र जडेजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और उस छक्के के लिए उस दौरान नॉन स्ट्राइक पर मौजूद महेन्द्र सिंह धोनी की एक सलाह को श्रेय दिया। जड्डू ने साफ कहा कि उनके लिए धोनी की सलाह काम आ गई।

धोनी ने मुझे स्टोक्स की गेंदबाजी के बारे में बता दिया था पहले ही

रविन्द्र जडेजा ने कहा कि धोनी ने मुझसे आकर कहा कि

“स्टोक्स ऑफ स्टंप और फुल लैंथ गेंदबाजी करेंगे और मैं इसके लिए तैयार ऑफ स्टंप पर खड़ा था। लेकिन उन्होंने इसे थोड़ा वाइड किया और मुझे शॉट खेलना ही था क्योंकि मेरे पास कोई चारा नहीं था। लेकिन मुझे यकिन था कि गेंद बल्ले के बीच टकरायी थी और सौभाग्य से ये अच्छी तरह से काम कर गया।”

मैच खत्म होने के बाद अपने साथी मिचेल सेंटनर के साथ बातचीत के दौरान जडेजा ने अपने 100 आईपीएल विकेट को लेकर कहा कि

टी20 फॉर्मेट में 100 विकेट लेना बहुत अच्छा लग रहा है और मैं अभी बहुत ही आश्वस्त हूं। मैं अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों का आनंद ले रहा हूं और अपनी टीम के लिए योगदान देने में सक्षम हूं।”

इसके अलावा मिचेल सेंटनर ने इस दौरान रविन्द्र जडेजा से कहा कि

आपने(जडेजा) मुझे जंप लगाने के लिए कहा और मैंने किया और लड़कों को जीत के साथ घर पहुंचाने में मदद की। 6 में से 5 जीत होना अच्छा है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- रविन्द्र जडेजा ने बताया आखिरी ओवर के पहली गेंद पर छक्का लगाने से पहले धोनी ने कही थी ये बात appeared first on Sportzwiki.