Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019 : आज कैप्टन कूल से टकराएगा तूफानी रसेल 

स्पोटर्स डेस्क।आईपीएल के 12वें सीजन में आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला कोलकाता के साथ होगा और दोनों टीमों ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले कुछ मैचों में कोलकाता के लिए जीत को आसान बनाने वाले रसेल सभी टीमों की नींद उड़ा रहे हैं और हर टीम रसेल के कहर से बचने का प्रयास करती है। आज के मैच में कैप्टन कूल के स्पिन गेंदबाजों के सामने रसेल जैसे तूफान को शांत रखने की जिम्मेदारी होने के साथ अकंतालिका में टॉप पर बने रहने का दबाव होगा।

वॉर्नर पर भारी पड़ गई राहुल की ये तूफानी पारी, हैदराबाद 6 विकेट से हारा

इस सीजन में दोनों टीमों के पास बेहतरीन स्पिन गेंदबाज होने के साथ बल्लेबाजी क्रम भी जबरदस्त लय में दिख रहा है। चेन्नई के पास हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, रविंद्र जडेजा तो कोलकाता के पास कुलदीप यादव, सुनील नरेन और पीयूष चावला जैसे स्पिन गेंदबाज है। धोनी और कार्तिक के सामने आज बहुत बड़ी चुनौती होगी की अंक तालिका में टॉप पर जाने के लिए आज का मैच जीतना होगा। अंक तालिका में दोनों टीमों के पास 8 अंक है और आज के मैच में जो भी टीम जितेगी वह 10 अंको के साथ पहले स्थान पर पहुंच जाएगी।

अब यह देखना होगा की धोनी रसेल जैसे तूफान को रोकने के लिए किस प्रकार की रणनीति के सा​थ मैदान में उतरते हैं और अपनी टीम को कैसे जीत दिलाते हैं। अब तक खेले गए मैचों में कोई भी टीम रसेल के कहर से बच नहीं सकी है।



Herald