दिल्ली कैपिटल्स ने इस आईपीएल सीजन शानदार प्रदर्शन किया है. अभी तक कभी भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई ये टीम इस आईपीएल में अच्छी शुरुआत करते हुए मुंबई इंडियंस को हराया था. इस टीम ने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात दी है.अब इस टीम का मुकाबला इस आईपीएल सीजन शानदार प्रदर्शन कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ है.
आइए हम आपको बताते हैं कल होने वाले इस अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स अपनी कौन सी टीम उतार सकती है.
1. पृथ्वी शॉ

भारतीय टीम के इस नए उभरते हुए सितारे ने अब तक एकमात्र अच्छी पारी खेली है.अब इस खिलाड़ी को एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश करनी होंगी. पृथ्वी शॉ अगर अच्छा खेलते हैं तो टीम पर से बोझ और भी कम होगा.
2. मनजोत कालरा

भारतीय टीम के नियमित ओपनर शिखर धवन दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी ओपनिंग की ही भूमिका निभाते हुए दिख रहे थे. लेकिन इस खिलाड़ी का बल्ला एकदम खामोश रहा है. इसलिए कोलकाता के खिलाफ मैच में धवन की जगह मनजोत कालरा ले सकते हैं. इस खिलाड़ी ने अंडर 19 क्रिकेट के विश्व कप फाइनल में शतक भी बनाया था.
3. श्रेयस अय्यर

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के कंधो पर एक बार फिर से दिल्ली को अच्छे स्कोर तक पहुँचाने की जिम्मेदारी होगी. अय्यर ने अभी तक इस आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया हैं. एक कप्तान के रूप में इस खिलाड़ी की अग्निपरीक्षा इस मैच में हो सकती है.
4. ऋषभ पंत

दिल्ली के सबसे आक्रामक बल्लेबाज ऋषभ पंत से दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता के खिलाफ होने वाले मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इस खिलाड़ी ने सिर्फ एक मैच में बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत तक पहुंचाया है. इस मैच में इस खिलाड़ी से यही उम्मीद होगी.
5. कॉलिन इंग्राम

विश्व के लगभग सभी टी20 लीग खेलने वाले कॉलिन इंग्राम से दिल्ली कैपिटल्स को बहुत उम्मीद है. कॉलिन ने अभी तक अपनी बल्लेबाजी से इस आईपीएल में सभी को प्रभावित किया है. कॉलिन भी कोलकाता के खिलाफ अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.
6. क्रिस मॉरिस

दिल्ली के इस आलराउंडर ने अभी तक इस आईपीएल में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है. ये खिलाड़ी अपने गेंद और बल्ले दोनों से कभी भी किसी समय मैच का पासा बदल सकता है.
7. अक्षर पटेल

अक्षर पटेल ने पिछले कुछ मैच में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है. आख़िरी के ओवर में ये खिलाड़ी अच्छी बल्लेबाजी भी करता है. अब अक्षर पटेल को कोलकाता की टीम के खिलाफ भी अपना अच्छा प्रद्रर्शन दोहराना चाहेंगे.
8. अमित मिश्रा

अमित मिश्रा दिल्ली की टीम के लिए बीच के ओवरों में विकेट निकाल कर अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. इस आईपीएल में इस खिलाड़ी को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. इस खिलाड़ी को राहुल तेवतिया की जगह टीम में मौका मिल सकता है.
9. कगीसो राबाडा

अभी तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे अच्छी गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज की बात करें तो राबाडा का नाम सबसे ऊपर आता है. कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ उनके द्वारा फेंका गया सुपर ओवर भला कौन भूल सकता है. एक बार फिर वैसे ही प्रदर्शन की उनके टीम को जरूरत होगी.
10. संदीप लामिछाने

दिल्ली के लिए अभी तक इस युवा गेंदबाज ने पहले अच्छी गेंदबाजी की है. अब संदीप से कोलकाता के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
11. इशांत शर्मा

दिल्ली का ये तेज गेंदबाज इस सीजन आईपीएल में एक अलग ही गेंदबाज के रूप में उभर कर आया है. इस खिलाड़ी को एक तेज गेंदबाज के रूप में इस आईपीएल में एक अलग ही पहचान मिली है. पिछले साल इस खिलाड़ी को किसी टीम ने अपने साथ नहीं जोड़ा था. लेकिन इस आईपीएल ये खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते आ रहा है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post IPL 2019: कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ इन दो बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है दिल्ली कैपिटल्स appeared first on Sportzwiki.