इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में इन दिनों क्रिकेट जगत कई युवा और दिग्गज खिलाड़ियों का दम नजर आ रहा है। आईपीएल में देश-विदेश के खिलाड़ियों को जलवा देखने को मिल रहा है और हर किसी की नजरें विश्व क्रिकेट के इस सबसे बड़े टी20 लीग पर टिकी हुई हैं।
डेल स्टेन के भारतीय वीजा पर क्रिकेट फैंस लगा रहे हैं अपना अनुमान
आईपीएल में होने वाले हर एक पल को क्रिकेट फैंस अपना बनाना चाहते हैं और किसी तरह से इसमें डूब जाना चाहते हैं तभी तो विश्व क्रिकेट के तूफानी तेज गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन के भारतीय वीजा को लेकर अंदाजा लगाने लगे हैं।

दरअसल दक्षिण अफ्रीका के रफ्तार के सौदागर डेल स्टेन ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने भारतीय वीजा की एक तस्वीर को शेयर किया है और साथ ही उन्होंने इसे लिटिल सरप्राइज बताया है।
फैंस डेल स्टेन के आरसीबी की टीम से जुड़ने का लगा रहे हैं अंदाजा
अब जब डेल स्टेन का भारतीय वीजा क्रिकेट फैंस के सामने आया तो उन्होंने इस पल को अपना बनाना चाहा और डेल स्टेन के आरसीबी टीम से जुड़ने की बातें करने लगा है।

डेल स्टेन ने तो सोशल मीडिया पर अब तक केवल अपना भारतीय वीजा ही शेयर किया है लेकिन फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि डेल स्टेन आरसीबी की टीम से जुड़ने के लिए भारत आ रहे हैं और इतना ही नहीं वो तो यहां तक अंदाजा लगा चुके हैं कि स्टेन 13 अप्रैल को आरसीबी के लिए अपना पहला मैच भी खेल सकते हैं।
सोशल मीडिया पर डेल स्टेन के आरसीबी की टीम से जुड़ने की हो रही हैं बातें
ट्वीटर यूजर्स तो अब ये तक बताने लगे हैं कि डेल स्टेन आरसीबी की टीम के साथ करार कर चुके हैं और वो जल्द ही टीम से जुड़ जाएंगे। आप भी देखिए डेल स्टेन के आरसीबी टीम से जुड़ने पर कैसे आ रहे हैं रिएक्शन
Dale Steyn to join RCB tomorrow
— Merin Kumar
(@merin_kumar) April 11, 2019
#ThrowbackThursday Dale Steyn in RCB pic.twitter.com/stFNwSlMnY
— Rasool (@ImRASOOL) April 11, 2019
Dale Steyn has been getting smacked in the death overs on a regular basis since his comeback. So it's only fitting that RCB sign him.
— Abhishek (@Sajjanlaunda) April 11, 2019
Dale Steyn joining RCB apparently. The utter state of that franchise.
— Maganlal (@Maganlal1303) April 11, 2019
RCB fans are sticking to whatever little ray of hope they can stick to.
Right now, it is Dale Steyn's IG story!— Romsha
(@kohlischarms) April 11, 2019
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- डेल स्टेन के भारत आने के साथ ही हुआ साफ़, इस आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़ेगा यह दिग्गज appeared first on Sportzwiki.
(@merin_kumar)
(@kohlischarms)