Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: रोहित शर्मा नहीं तोड़ सके सुरेश रैना का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, अब लंबे समय तक कायम रहेगा रैना का ये रिकॉर्ड

रोहित शर्मा क्रिकेट की दुनिया के सबसे आक्रामक बल्लेबाजो में से एक माने जाते हैं. जब वो बल्लेबाजी करने आते हैं तो गेंदबाजो में उनका एक भय नजर आता है. सफेद गेंद से अगर क्रिकेट की बात हो तो रोहित शर्मा का कद और भी बढ़ जाता हैं. इसके साथ ही रोहित को आईपीएल में भी बहुत बड़ा बल्लेबाज माना जाता है.

11 साल बाद नहीं खेल रहे कोई आईपीएल मैच

रोहित शर्मा आईपीएल में मुबई इंडियंस के कप्तान के साथ ही साथ ओपनर बल्लेबाज भी हैं. रोहित ने अपने कप्तानी में मुंबई की टीम को 3 बार आईपीएल का खिताब दिलाया है.

मुंबई की टीम ने अभी तक इस आईपीएल में 5 मैच खेलें है जिनमे से 3 मैच में जीत दर्ज की हैं. मुंबई का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से हैं. इस मैच में रोहित चोट के कारण नहीं खेल पा रहे. इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी अनुभवी किरोन पोलार्ड कर रहे हैं.

मैच के एक दिन पहले हो रहे अभ्यास सत्र में रोहित शर्मा को दायें पैर के मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. हालाँकि रोहित की चोट बहुत ज्यादा गंभीर नहीं हैं फिर भी मुंबई इंडियंस की टीम ने इस स्टार खिलाड़ी इस मैच में आराम देने का फैसला लिया.

लय में नजर नहीं आ रहे रोहित शर्मा

एक कप्तान के रूप में सफ़ल रहे रोहित शर्मा ने इस आईपीएल में अभी तक अपने बल्ले से ज्यादा रन नहीं बनाये हैं. इस आईपीएल में रोहित ने 5 मैच खेलकर मात्र 118 रन ही बनाये हैं.

रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी के लिए ये आंकड़े सही नहीं हैं. रोहित मुंबई इंडियंस के कप्तान होने के साथ ही भारतीय टीम के उपकप्तान भी हैं. वर्ल्ड कप के पहले रोहित का इस फॉर्म में होना भारत के लिए बड़ा झटका हो सकता है.

पिछली बार बेंच पर बैठते समय रोहित डेक्कन चार्जर्स का थे हिस्सा

रोहित ने पिछले 11 साल में लगातार 165 मैच खेलें हैं. जिनमे से 32 मैच डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलें और 133 मैच इन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेला हैं. रोहित शर्मा आख़िरी बार बेंच पर 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बैठे. उस समय रोहित शर्मा डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते थे. रोहित के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना हैं. जिन्होंने आईपीएल में लगातार 134 मैच खेलें हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post IPL 2019: रोहित शर्मा नहीं तोड़ सके सुरेश रैना का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, अब लंबे समय तक कायम रहेगा रैना का ये रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.