Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद यह खिलाड़ी हो सकता है मुंबई इंडियंस का कप्तान

आईपीएल 2019 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम होगी। इससे पहले दोनों टीमें सीजन के 9वें मैच में एक दूसरे से भिड़ चुकी है। उस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने आसान जीत दर्ज की थी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा चोटिल ही गये हैं।

कैसे चोटिल हुए रोहित?

भारतीय टीम के उपकप्तान और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा मैच से एक दिन पहले कल प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गये। अभी उनकी चोट पर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन उन्हें चलने में परेशानी हो रही थी।

अभी तक खबरों की माने तो उनकी मांशपेशियों में खिंचाव की बात सामने आ रही है। उनकी यह चोट मुंबई इंडियंस के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बड़ा झटका है। रोहित नंबर के नंबर एक वाइट बॉल बल्लेबाज माने जाते हैं।

कौन करेगा मुंबई की कप्तानी?

मुंबई इंडियंस ने अधिकारिक रूप से अपने उपकप्तान की घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद रोहित शर्मा के बाहर होने के बाद टीम की कमान वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड के हाथों में हो सकती है।

टीम मैनेजमेंट कई मौकों पर पोलार्ड के लीडरशिप की तारीफ कर चुकी है। टीम के सपोर्ट स्टाफ में पोलार्ड को नेचुरल लीडर बता चुके हैं और इसी वजह से रोहित शर्मा के नहीं खेलने की स्थिति में उन्हें कप्तानी मिल सकती है।

कप्तानी का अच्छा अनुभव

मुंबई इंडियंस टीम में रोहित शर्मा के बाद कीरोन पोलार्ड के पास ही कप्तानी का सबसे ज्यादा अनुभव भी है। वह कैरिबियन प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया स्टार्स की कप्तानी करते हैं। इससे पहले वह बारबाडोस ट्रिडेंट्स के कप्तान भी रह चुके हैं।

उनकी कप्तानी में ही बारबाडोस की टीम ने कैरिबियन प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन अपने नाम किया था। इन्हीं वजहों से रोहित शर्मा के नहीं खेलने की स्थिति में पोलार्ड पर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने की जिम्मेदारी हो सकती है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IPL 2019: रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद यह खिलाड़ी हो सकता है मुंबई इंडियंस का कप्तान appeared first on Sportzwiki.