दिल्ली कैपिटल्स ने आज पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद को 156 रन का लक्ष्य दिया. डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने मिलकर 72 रन की साझेदारी की जॉनी बेयरस्टो ने 31 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 41 रन बनाए और टीम को अच्छी शुरुआत दी.
इसके बाद 12वें ओवर में कगिसो रबाडा ने एक शानदार कैच लपका और केन विलियम्सन 3 रन बनाकर कीमो पॉल का शिकार बने. भुई ने भी कोई अच्छा योगदान नहीं दिया. विजयशंकर का बल्ला भी आज कुछ खास नहीं चला. डेविड वार्नर ने अर्धशतक तो बनाया लेकिन मैच फिनिश नहीं कर पाए.
जीत के बाद क्या बोले मैन ऑफ द मैच किमो पोल

“सबसे पहले भगवान का शुक्रिया. मैंने सिर्फ विकेट के हिसाब से ढलने की कोशिश की. मैंने सिर्फ विकेट के लिए गेंदबाजी की. यह खेल आत्मविश्वास के बारे में है. मुझे बल्ले के साथ योगदान करने के लिए बहुत कुछ नहीं मिल रहा है इसलिए मैं और अधिक योगदान देना चाहता हूं. यह दोस्तों, परिवार और मेरी टीम के सभी साथियों के लिए है”
कीमो पॉल ने झटके 3 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.5 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट झटके. दिल्ली की तरफ से कीमो पॉल और क्रिस मोरिस ने भी रबाडा का बखूबी से साथ दिया और दोनों ने 3-3 विकेट चटकाकर टीम को जीत दिला दी.
दिल्ली की 8 मैचों में यह 5वीं जीत है और अब वह 10 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, हैदराबाद को 7 मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है और वह छठे नंबर पर है.
155 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था दिल्ली ने

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 155 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और फिर हैदराबाद को 18.5 ओवर में 116 रन पर ढेर कर दिया. इस जीत के साथ ही दिल्ली ने इस सीजन में अपने घर में हैदराबाद से मिली हार का बदला भी ले लिया है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019: जीत के बाद मैन ऑफ द मैच किमो पॉल ने इन्हें दिया अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय appeared first on Sportzwiki.