Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: बुरी खबर: जसप्रीत बुमराह फिर हुए चोटिल, विश्वकप में खेलने पर संदेह, बीसीसीआई हुई परेशान!

बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जब जसप्रीत बुमराह मैदान में उतरे तो बुमराह के आंख के नीचे लगी गहरी चोट पर सबकी निगाहें जाकर रुक गई. जसप्रीत बुमराह की आंख के नीचे सूजन नजर आ रही थी, उसके नीचे एक काला धब्बा भी दिखाई दे रहा था, जिससे प्रतीत हो रहा था वो चोटिल हैं.

बता दें कि बुमराह को ये चोट नेट पर अभ्यास करते वक्त लगी. जब वह नेट पर अभ्यास कर रहे थे, तभी एक गेंद इनके आंख के नीचे जाके लगी, जिससे वह घायल हो गए.

बुमराह के आंख के नीचे लगी चोट से बोर्ड परेशानः

हालांकि इसके बाद भी वह मैदान पर उतरे और गेंदबाजी भी की. अगले महीने से विश्वकप का भी आगाज होने वाला है , इसको लेकर सभी आईपीएल फ्रेंचाइजीयों को खास हिदायत दी गयी है कि वह खासकर उन खिलाड़ियों पर ध्यान रखें  जो विश्व कप की संभावित टीम में शामिल हो सकते हैं.

ऐसे में इस तरह की चोट से जसप्रीत बुमराह की मुश्किलों से बोर्ड की भी मुश्किलों में इजाफा हो गया है. हालांकि खिलाड़ियों की देख रेख के लिए बोर्ड ने एक कमेटी भी बनाई है, जो इन खिलाड़ियों पर विशेष रुप से नजर रखे हुए हैं. जो खिलाड़ी  विश्वकप की संभावित टीम में शामिल हैं.

इस आईपीएल में एक हफ्ते में बुमराह दूसरी बार चोटिल हुए हैं. इससे पहले वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उनके हाथ में चोट लगी थी. जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे और फिर बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरे. चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी और उन्होंने अगले मैच में फिर ग्राउंड पर उतरे.

मुंबई और चेन्नई के बीच हुए कल इस मैच में भी जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी कराई, इस मैच में चेन्नई को 37 रनों से हार का सामना करना पड़ा. 170 के रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम महज 133 रन ही बना सकी.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आपतक पहुंचा सके.

The post IPL 2019: बुरी खबर: जसप्रीत बुमराह फिर हुए चोटिल, विश्वकप में खेलने पर संदेह, बीसीसीआई हुई परेशान! appeared first on Sportzwiki.