Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: हर्षल पटेल की जगह दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को टीम में किया शामिल

आईपीएल 2019 में खिलाड़ियों की चोट का सिलसिला जारी है। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल हाथ में फ्रैक्चर की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने इस सीजन दो मैच खेले हैं। केकेआर के खिलाफ सुपर ओवर में गये मैच में उन्होंने रॉबी उथप्पा और नितीश राणा को पवेलियन भेजा था।

यह खिलाड़ी लेगा जगह

दिल्ली कैपिटल्स ने हर्षल पटेल के रिप्लेसमेंट के लिए ट्रायल्स करवाए थे। कोलकाता में हुए ट्रायल में कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। अब टीम ने कर्नाटक के ऑलराउंडर जगदीश सुचित को अपनी टीम में शामिल किया है।

बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज सुचित निचले क्रम के विस्फोटक बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने अभी तक 43 टी-20 मैच में 8 से कम की इकॉनमी से रन देकर 37 विकेट लिए हैं वहीं 128 की स्ट्राइक रेट से रन भी बनाये हैं।

पहले खेल चुके हैं आईपीएल

जगदीश सुचित इससे पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने आईपीएल 2015 और 2016 में मुंबई के लिए 14 मैच खेले थे। इन 14 मैचों में उनके नाम 10 विकेट भी हैं।

सुचित ने 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए मैच में हरभजन सिंह की साथ सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी बनाई थी। उस सीजन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल पर कब्ज़ा जमाया था। सुचित फाइनल में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन

जगदीश सुचित ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी की थी। कर्नाटक को विजेता बनाने में उनका गेंदबाजी का भी अहम योगदान था। इसके 12 मैचों में उन्होंने 6.55 की इकॉनमी से रन देकर 10 विकेट हासिल किये थे।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास पहले से अक्षर पटेल हैं और वह सुचित की तरह के खिलाड़ी हैं। पटेल के लिए भी यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है।प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए दोनों खिलाड़ियों के बीच रोचक जंग देखने को मिल सकती है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IPL 2019: हर्षल पटेल की जगह दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को टीम में किया शामिल appeared first on Sportzwiki.