Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: इन चार बड़े बदलाव के साथ आज के मैच में उतर सकती है सनराइजर्स हैदराबाद!

2019 आईपीएल के शुरू में सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने शानदार शुरुआत की थी. लेकिन पिछले दो मैच में इस टीम को हार मिली है. पिछले दो मैचों से सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही है. हैदराबाद की टीम दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए  मैच में कई बड़े बदलाव कर सकती है.

टीम की कमान इस समय भुवनेश्वर कुमार के हाथ में है. युसूफ पठान लगातार हो रहे फ्लॉप हैदराबाद के लिए ये खिलाड़ी इस सीजन पूरी तरह से फ्लॉप हो रहे हैं. इस खिलाड़ी की जगह पर टीम में अभिषेक शर्मा को मौका मिल सकता है.

अभिषेक शर्मा को मिल सकता है मौका 

अभिषेक शर्मा पिछलें सीजन दिल्ली की टीम का हिस्सा थे, लेकिन इस बार ये खिलाड़ी हैदराबाद की टीम का हिस्सा है. इस सीजन इस खिलाड़ी को मौका नहीं मिला है. पिछले सीजन में इस खिलाड़ी ने कुछ अच्छी पारी भी खेली थी. मनीष पांडेय का भी सीजन रहा है खराब पिछले सीजन से ही फ्लॉप हो रहे मनीष पांडेय को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

रिकी भुई को मिल सकता है मौका 

 

उनकी जगह रिकी भुई टीम के साथ जुड़ सकते हैं. रिकी भुई लगातार घरेलु क्रिकेट में रन बनाते आए हैं. उन्होंने अपने बल्ले से कई मैच आंध्र प्रदेश को जीताए हैं. इस खिलाड़ी के अंदर काफी प्रतिभा है. मनीष पांडे जिस तरह लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. इस खिलाड़ी को मौका मिल सकता है.

रिकी ने पिछले साल अपना आईपीएल डेब्यू चेन्नई के खिलाफ किया था, लेकिन वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. जिस तरह का फॉर्म इस खिलाड़ी के पास घरेलु क्रिकेट में है. ये खिलाड़ी टीम का हिस्सा हो सकता है.

सिद्धार्थ कौल का प्रदर्शन रहा है खराब

वहीँ तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल की जगह अभी तक इस सीजन में अपने मौके की तलाश कर रहे खलील अहमद को मिल सकती है.सिद्धार्थ कौल ने अब तक कोई ऐसी गेंदबाजी नहीं की है जिससे उनको टीम में रखा जा सकता है. बाद ये बड़े बदलाव अपनी टीम में कर सकती है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019: इन चार बड़े बदलाव के साथ आज के मैच में उतर सकती है सनराइजर्स हैदराबाद! appeared first on Sportzwiki.