Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- मार्कस स्टोइनिस ने इस दिग्गज को दिया अपनी मैच जीताऊ पारी का पूरा श्रेय

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में शनिवार को आखिरकार विराट कोहली एंड कंपनी को अपनी पहली जीत मिल ही गई। शनिवार को मोहाली में खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आरसीबी ने लगातार 6 मैच हारने के बाद पहली जीत का स्वाद चखा।

आरसीबी ने हासिल की अपनी पहली जीत

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आरसीबी के गेंदबाजों ने पहले तो 173 रनों पर रोका तो वहीं इसके बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर बेहतरीन जीत हासिल की।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए कप्तान विराट कोहली ने जहां 67 रनों की पारी खेली तो वहीं एबी डीविलियर्स ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 रनों की नाबाद पारी खेल जीत की मंजिल तक पहुंचाया।

मार्कस स्टोइनिस ने भी खेली उपयोगी पारी

एबी डीविलियर्स और विराट कोहली की दूसरे विकेट के लिए हुई 85 रनों की साझेदारी कर जीत के पास पहुंचा दिया लेकिन तब भी आरसीबी जीत से 46 रन दूर थी और 27 गेंदें बची थी।

लेकिन कोहली के बाद बल्लेबाजी करने पहुंचे मार्कस स्टोइनिस ने एबी के साथ शानदार साझेदारी कर जीत दिलायी। खुद स्टोइनिस ने 28 रनों की बेहतरीन पारी खेली। स्टोइनिस ने अपनी बल्लेबाजी के लिए एबी डीविलियर्स की सलाह को श्रेय दिया।

एबी की सलाह से मुझे हुई बल्लेबाजी करने में आसानी

स्टोइनिस ने इसको लेकर कहा कि “मैं इस मैदान से परिचित हूं। मैंने यहां तीन साल से खेला है। एबी डीविलियर्स के साथ बललेबाजी करने से और भी आसानी हो गई।”

स्टोइनिस ने जीत को लेकर कहा कि” हमें इसकी जरूरत थी, ये दो अंकों में अच्छा है और फिर से खुद को शुरु करना है। एबी ने समझाया कि सिर को सीधा रखना सुनिश्चित करें, गेंद को देखें , इसे सिंपल रखे और फिर एक बार सोचें कि आप किन गेंदों को निशाना बनाना चाहते हैं।”

हमें अभी इस सीजन में करना होगा और भी अच्छा प्रदर्शन

क्रिस गेल की पारी की तारीफ करते हुए स्टोइनिस ने कहा कि  “मुख्य बात ये है कि हर टीम को विश्व स्तरीय खिलाड़ी मिले हैं और उन्हें क्रिस गेल जैसा कोई मिला है जो यकिनन सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी हैं।”

मार्कस स्टोइनिस ने कहा, “सुनिश्चित करें कि आप बैक कर रहे हैं और हर गेंद के साथ प्रतिस्पर्धा में हैं और हमारे सीम गेंदबाजों ने जो किया उन्होंने विशेष रूप से अच्छा किया। वे जल्दी हिट हो गए लेकिन बाद में उन सभी में अच्छे मंत्र थे और फिर हमारे ,स्पिनरों ने बीच के ओवरों में मैच को नियंत्रित किया।”

“हम अभी फाइनल के बारे में नहीं सोच रहे हैं और हम हर तरह के मैच के बारे में खुद से बहुत आगे नहीं बढ़ सकते हैं। शुरुआत ककना अच्छा है। हम अगले मैच में उतरेंगे। और उम्मीद है कि हम और भी जीतेंगे।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- मार्कस स्टोइनिस ने इस दिग्गज को दिया अपनी मैच जीताऊ पारी का पूरा श्रेय appeared first on Sportzwiki.