Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- कोलकाता नाइट राईडर्स को हराने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने सरेआम बनाया केकेआर का मजाक

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में मंगलवार को एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राईडर्स को अपने घर में खेले गए मैच में 7 विकेट से मात दी। इस मैच से पहले टेबल में टॉप चल रही कोलकाता नाइट राईडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने मात देने के साथ ही पहले स्थान से भी उन्हें बेदखल कर दिया।

रसेल का नहीं दिखा तूफानी रूप, सीएसके ने दी केकेआर को मात

चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हर किसी को केकेआर के खतरनाक फॉर्म में चल रहे आन्द्रे रसेल से उम्मीदें थी लेकिन आन्द्रे रसेल ने पचासा जरूर जमाया लेकिन इसके लिए उन्होंने अपने स्वभाव के विपरित बल्लेबाजी की।

आन्द्रे रसेल के 50 रन के बाद भी कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रन ही बना सकी जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने 18वें ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

मैच से पहले रसेल के तूफान को लेकर सीएसके ने किया था ट्वीट

चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राईडर्स के उस ट्वीट का जवाब दे दिया जो उन्होंने कुछ दिनों पहले किया था। और सीएसके ने जवाब भी ऐसा दिया है कि केकेआर की बोलती बंद हो गई है।

दरअसल आन्द्रे रसेल की आरसीबी के खिलाफ खेली गई 13 गेंदों में 43 रनों की पारी के बाद सीएसके ने ट्वीट करते हुए रसेल को रात का बुरा सपना बताया था।

केकेआर ने इस अंदाज में दिया था जवाब

सीएसके ने अपनी ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से आन्द्रे रसेल को रात का बुरा सपना बताया तो वहीं केकेआर ने इस पर रिट्वीट करते हुए उन्हें कल खेले गए मैच के लिए ही ट्वीट किया और लिखा कि “मुनु नाल ला मीट पन्नालम” यानि तीन दिन में मिलते हैं।

अब केकेआर को हराने के बाद सीएसके ने दिया अपने ट्वीट का जवाब

केकेआर के इस रिट्वीट के बाद सीएसके ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और मैच तक पूरी तरह से शांत रहे। लेकिन कल रात जैसे ही उन्होंने केकेआर को मात दी एक बार फिर से उन्होंने केकेआर की प्रतिक्रिया पर अपना ऐसा जवाब दिया कि केकेआर कहीं का नहीं रहा।

सीएसके ने केकेआर को हराने के बाद फिर से ट्वीट किया और लिखा कि “नाइस मीटिंग यू”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- कोलकाता नाइट राईडर्स को हराने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने सरेआम बनाया केकेआर का मजाक appeared first on Sportzwiki.