इंडियन प्रीमियर लीग विश्व क्रिकेट का एक ऐसा टी20 क्रिकेट लीग है जहां पैसा मिलता नहीं है बरसता है। आईपीएल में ना खिलाड़ियों के साथ ही फ्रेंचाइजी, बीसीसीआई और कई मालामाल हो जाते हैं। इस केशरिच लीग की यही खासियत है कि यहां पर हर खींचा चला आता है।
आईपीएल में दर्शकों के लिए भी है पैसा कमाने का बड़ा मौका
इसमें खिलाड़ियों के साथ ही इन तमाम लोगों की जमकर कमाई होती है ये तो हम जानते ही हैं लेकिन साथ ही पैसा खर्च कर मैच का लुत्फ उठाने वाले दर्शकों की भी कमाई यहां हो जाती है क्योंकि ये है इंडियन पैसा लीग….

अब आपको लग रहा होगा कि दर्शकों की कमाई कैसे हो सकती है तो आपको बता देते हैं कि मैदान में पहुंचने वाले दर्शकों के लिए भी बीसीसीआई ने कमाई करने का मौका दिया है। जिसमें किसी बल्लेबाज के छक्के पर कोई दर्शक एक हाथ से कैच ले तो उसे बीसीसीआई एक लाख रूपये के पुरस्कार से नवाजता है।
छक्के पर सबसे कैच लेने वाले दर्शक को मिलेते हैं एक लाख रूपये
इतना ही नहीं इस बार तो आईपीएल से पहले ही बीसीसीआई ने दर्शकों के कैच को लेकर बड़ी घोषणा की है जिसमें उन्होंने आईपीएल के सबसे बेहतरीन कैच लेने वाले को टाटा हैरियर फैन ऑफ द कैच के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। जिसमें सबसे अच्छा कैच लेने वाले दर्शक को आईपीएल के आखिर में टाटा हैरियर एसयूवी कार घर ले जाने का मौका मिलेगा।

ऐसे में दर्शकों में किसी बल्लेबाज के छक्के को कैच में बदलने के लिए होड़ बनी रहती है। इस तरह से इस आईपीएल में अब तक दर्शकों के बेहतरीन कैच देखने को मिले हैं।
टूर्नामेंट से सबसे अच्छा कैच लेने वाले दर्शक को मिलेंगी टाटा हैरियर
कुछ ऐसा ही शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मैच में देखने को मिला। इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के एक जबरदस्त छक्के पर एक फैन ने एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा।
M28: KXIP vs RCB – Harrier Fan Catch of the match https://t.co/LMGMQvNAwy via @ipl
— kpkalal239@gmail.com (@kpkalal239) April 14, 2019
मोहाली में खेले गए इस मैच में क्रिस गेल के छक्के पर इस फैन ने एक हाथ से कैच पकड़ने के साथ ही अपना नाम टाटा हैरियर फैन कैच ऑफ द मैच पुरस्कार के लिए सबसे आगे कर दिया है। यानि इस फैन के पास एक हाथ से कैच लेने के बाद टाटा हैरियर गाड़ी घर ले जाने का मौका है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- क्रिस गेल के छक्के पर इस दर्शक ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, शामिल हुआ टाटा हैरियर फैन कैच ऑफ द मैच की होड़ में appeared first on Sportzwiki.