इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन इस सीजन में शर्मनाक रहा है। आरसीबी की टीम से इस सीजन में फैंस को काफी आस थी, लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन विराट कोहली एंड कंपनी ने किया है उससे उनके फैंस बुरी तरह से निराश हैं।
आरसीबी के खराब प्रदर्शन के बीच ये खबर कर देगी फैंस को खुश
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने इस सीजन में अब तक खेले गए 6 मैचों में एक भी मैच नहीं जीत सकी है और सभी मैचों में हार का सामना किया है।

भले ही आरसीबी के फैंस अपनी टीम की लगातार हार के बाद निराश हैं लेकिन उनके लिए एक ऐसी खबर आयी है जिससे आरसीबी के फैंस के चेहरे खिल उठेंगे।
आरसीबी की टीम के साथ जुड़ सकते हैं डेल स्टेन
विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े स्पीड स्टार दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन के आरसीबी से जुड़ने जैसी संभावना जतायी जा रही है। डेल स्टेन को नीलामी में हर किसी टीम ने नजरअंदाज कर दिया था माना जा रहा है कि उन्हे आरसीबी ने अपने पाले में किया है।

डेल स्टेन ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय वीजा की तस्वीर शेयर की है। डेल स्टेन का ये भारतीय वीजा साबित करता है कि वो भारत में आ रहे हैं। लेकिन इसमें उन्होंने किसी भी टीम से जुड़ने या भारत आने के कारण को साझा नहीं किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि वाह क्या आश्चर्य है।
डेल स्टेन ने शेयर की भारत के वीजा की तस्वीर, फैंस को है आरसीबी से जुड़ने का अनुमान
लेकिन प्रशंसकों की ओर से ये अनुमान लगाया जा सकता है कि वो आईपीएल खेलने ही भारत आ रहे हैं और साथ ही वो आरसीबी की टीम से जुड़ने जा रहे हैं।

क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के नाथन कुल्टर नाइल आरसीबी की टीम से अब तक नहीं जु़ड़ पाए हैं, ऐसे में माना तो ये जा रहा है कि आरसीबी ने नाथन कुल्टर नाइल की जगह पर डेल स्टेन के साथ करार किया है और वो अब आरसीबी के दस्ते के साथ नजर आ सकते हैं।
वैसे इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन जो संभावना जतायी जा रही है उससे तो वो आरसीबी की टीम के लिए खेलने जा रहे हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- लगातार हार से जूझ रही इस टीम की नैया पार लगाने के लिए आईपीएल से जुड़ रहे हैं डेल स्टेन appeared first on Sportzwiki.