विश्व क्रिकेट में भारत एक ऐसा देश है जहां पर इस खेल को किसी धर्म से कम नहीं माना जाता है। क्रिकेट यहां के प्रशंसकों के लिए सबसे बड़ा धर्म है, तो इसमें खेलने वाले खिलाड़ी भगवान से कम नहीं है। भारतीय क्रिकेटरों को यहां भगवान जैसा सम्मान दिया जाता है जिसके कई उदाहरण देखने को मिलते हैं।
क्रेजी फैन मैदान में घुस पहुंचा विराट कोहली से मिलने
इस तरह से कई बार तो फैंस क्रिकेट मैदान में अपने फेवरेट क्रिकेटरों को मिलने के लिए सभी बाधाएं तोड़ घुस जाते हैं। ऐसे कई मामले देखे गए हैं।

एक बार फिर से एक ताजा तरीन मामला आईपीएल के 12वें सीजन में शनिवार को खेले गए किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए मैच में देखने को मिला।
विराट कोहली से मिलने पहुंचा क्रेजी फैन, अधिकारियों ने किया बाहर
जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे। तो एक क्रेजी फैन मैदान में आ घुसा और बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली को गले मिल गए।

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे तभी मोहाली क्रिकेट मैदान के सुरक्षा घेरे तो तोड़ते हुए विराट कोहली का एक क्रेजी फैन मैदान में आ पहुंचा और देखते ही देखते वो विराट कोहली को गले मिल गए। इसके बाद मैदान के अधिकारी वहां पहुंचे और इस क्रेजी फैन को बाहर निकाला।
विराट कोहली और एबी की पारी की बदौलत आरसीबी ने हासिल की पहली जीत
आपको बता दें कि इस मैच में विराट कोहली की अगुवायी वाली आरसीबी की टीम ने इस सीजन में लगातार 6 मैच गंवाने के बाद पहली जीत दर्ज की। जिसमें विराट कोहली और एबी डीविलियर्स ने शानदार काम किया।

174 रनों का लक्ष्य के सामने विराट कोहली ने जहां 67 रनों की पारी खेली तो वहीं एबी डीविलियर्स ने 59 रनों की पारी खेल टीम को पहली जीत दिलायी।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- सिक्योरिटी तोड़ विराट कोहली से मिलने पहुंचा ये क्रेजी फैन, फिर विराट ने किया कुछ ऐसा appeared first on Sportzwiki.