इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में अब तक के सफर में वैसे तो 6 टीमें ऐसी हैं जो आपस में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरह राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। भले ही उन्होंने एक जीत हासिल की है, लेकिन 4 हार ने उनकी टेंशन को बढ़ा दिया है।
राजस्थान रॉयल्स के संतुलन में फिट नहीं हो रहे हैं ईश सोढ़ी?
आईपीएल के पहले सीजन की चैंपियन रही राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। रॉयल्स को एक के बाद एक हार का सामना करना पड़ रहा है।

इन हार के लिए कहीं ना कही रॉयल्स को अपने संयोजन को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। क्योंकि अब तक राजस्थान रॉयल्स को संयोजन नहीं खोज पायी है जो जीत की तरफ अग्रसर करें।
ईश सोढ़ी को है आने वाले मैचों में चुने जाने का भरोसा
यहां तक कि उन्होंने पिछले साल शानदार गेंदबाजी करने वाले ईश सोढ़ी को एक भी मौका नहीं दिया है लेकिन फिर भी ईश सोढ़ी को इस सीजन में अपने मौके का भरोसा है।

ईश सोढ़ी ने इसको लेकर कहा कि
“आप किसी भी टीम के लिए हमेशा खेलना चाहते हैं। लेकिन ये अब तक तो शानदार रहा है। कोचिंग के लिए वास्तव में यहां अच्छी सुविधाएं हैं। पहले तीन मैचों में हमने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल तो नहीं खेला लेकिन इन मुश्किल मैचों में अच्छा जरूर खेला।”
सोढ़ी ने आगे कहा कि
“दूसरी रात(आरसीबी के खिलाफ) मैच को जीतना शानदार था। भले ही मैं खेल रहा हूं या नहीं, मुझे मैदान पर और बाहर दोनों जगह योगदान देना है।”
पिच के अनुसार गेंदबाजी करने की रहती है कोशिश
ईश सोढ़ी ने अब तक खेले आईपीएल मैचों में 6 से भी कम की औसत से रन खर्च किए हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाजी को लेकर कहा कि
“मैं हमेशा पारंपरिक गेंदबाज रहा हूं, जिसमें मैंने गेंद को जितना संभव हो उतना ही मोड़ने पर विश्वास किया है। आपको इसे हासिल करने के लिए आमतौर पर थोड़ा धीमी गेंदबाजी करनी होती है। लेकिन मैं अब जो सबसे अच्छा काम कर सकता हूं वो है गेंद को स्पिन करने की जरूरत और तेज गेंदबाजी करने के बीच के संतुलन को हासिल करना।”

विश्व कप टीम में चुने जाने पर ईश सोढ़ी हैं उत्साहित
ईश सोढ़ी ने साथ ही न्यूजीलैंड की टीम के लिए विश्व कप में चुने जाने को लेकर कहा कि “मैं उस टीम का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। हर कोई विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखता है। जब मैं 15-16 साल का था, तो मैंने खुद से कहा था कि 2019 आपके लिए लक्ष्य बनाने के लिए अच्छा विश्व कप है।”

सौभाग्य से मुझे टीम में नामित किया गया। ना केवल कप्तान, बल्कि सहयोगी स्टाफ का कुछ समर्थन होना बहुत अच्छा है। उन्होंने मुझ पर विश्वास दिखाया है और उम्मीद है कि मैं उस विश्वास को हासिल कर सकता हूं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स के लिए आई खुशखबरी, जल्द ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होगा ये दिग्गज खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.