Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: इन चार विदेशी खिलाड़ियों को दिखा देना चाहिए अब आईपीएल से बाहर का रास्ता

आईपीएल के 12 वें संस्करण का आधा सफर खत्म होने का बाॅट जोह रहा है, प्रत्येक टीम उत्साह और जोश के साथ खेल रही है. देशी से लेकर विदेशी खिलाड़ियों ने इस लीग में बल्ले और गेंद से अपनी टीम को महत्वपूर्ण योगदान दिया है तो वहीं कुछ विदेशी खिलाडी़ तो टीम के लिए तारणहार बनकर सामने आये है. टीम के लिए कुछ विदेशी खिलाड़ी जो क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल सरीखे बल्लेबाजों ने टीम में अच्छा प्रर्दशन करके दिखाय़ा है.

 

ये है चार विदेशी खिलाड़ी जो किसी भी टीम का हिस्सा न होतेः

शिमरोन हेटमेयरः

शिमरोन हेटमेयर जो कि विंडीज खिलाडी हैं, वैसे तो ये धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार है. ये इस बार राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ खेल रहे है, इन्होंने कुछ भी खास प्रर्दशन कर टीम को नहीं दिखाया है. शुरुआती मैचों में मौका मिला, लेकिन वह अच्छा नहीं कर सके, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया.

कोलिन डी ग्रैंडीहोमः

कोलिन डी ग्रैंडहोम भी बंगलौर में खेल रहे है, लेकिन उनके प्रर्दशन ने टीम को निराश किया है, इन्होंने 3 मैचों में मात्र 43 रन बनाए है, जिसके बाद विराट कोहली ने टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया, जिसके बाद कहा जा सकता है कि इस खिलाड़ी को टीम में ही न होता तो ज्यादा अच्छा होता.

कार्लोस ब्रेथवेटः

कोलकाता नाईट राइडर्स की तरफ से टीम में शामिल किए कार्लोस ब्रेथवेट को मात्र एक मैच में खेलने का मौका मिला है, जिसमें वह कोई भी विकेट हासिल नहीं कर पाए थे. इसके बाद से वह बेंच पर ही बैठे हैं.

विली स्टेनलेकः

विली स्टेनलेक जो कि सनराइजर्स टीम में शामिल है, इस समय वह बेंच पर ही है. उनको टीम में शामिल होने का मौका ही नहीं मिल पा रहा है, क्योकि चार विदेशी खिलाड़ी जो टीम में शामिल है, उनका प्रर्दशन बेहद अच्छा है, जिसके कारण टीम में शामिल नहीं किया जा सका है.

 

The post IPL 2019: इन चार विदेशी खिलाड़ियों को दिखा देना चाहिए अब आईपीएल से बाहर का रास्ता appeared first on Sportzwiki.