इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में हर टीम अपनी ओर से प्लेऑफ के लिए जोर-अजमाइश करती जा रही है। इस रेस में जो टीम सबसे पिछड़ रही है वो है विराट कोहली की अगुवायी वाली आरसीबी… रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इस सीजन में अब तक तो निराश ही कर रही है।
आरसीबी के प्रदर्शन पर पार्थिव पटेल ने साझा की राय
आरसीबी ने अपने पहले चार मैच खेले लेकिन चारों ही उन्होंने गंवा दिए हैं और टीम के प्रदर्शन से उनके फैंस बहुत ही निराश हैं। फैंस के साथ ही आरसीबी टीम के खिलाड़ी भी निराश हैं।

आरसीबी के लिए खराब प्रदर्शन के बीच विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। अच्छा प्रदर्शन कर रहे पार्थिव पटेल ने अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर खास प्रतिक्रिया व्यक्त की।
एक साथ चारों मैच गंवाना है बहुत खराब
आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने कहा कि “जाहिर तौर पर हम ये कहने से नहीं कतरा रहे हैं कि हम नीचे हैं। ये निश्चित रूप से वो मामला है जिसके बारे में कोई संदेह नहीं है। हम यहां बैठकर ये नहीं कह सकते हैं कि हम 0-4 हैं और इसके बारे में खुश हैं।”

“लेकिन केवल एक चीज है कि ईमानदारी से कहूं तो हम टीम के बारे में काफी सकारात्म हैं। हम हमेशा ड्रेसिंग रूम में उस बारे में बात करते हैं जिस तरह की हमारी टीम है। हम लगातार चार मैच हारे हैं।”
व्यक्तिगत प्रदर्शन से ज्यादा जरूरी है टीम का प्रदर्शन
अपनी बल्लेबाजी को लेकर पार्थिव पटेल ने कहा कि “मैंने जिस तरह से खेला है, मैं काफी खुश हूं, लेकिन व्यक्तिगत प्रदर्शन उतना मायने नहीं रखता है। जो कोई भी इलेवन में खेलता है वो अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करता है और यही वो है जो मैं करने की कोशिश कर रहा हूं।”

“हर बार मुझे खेलने का मौका मिलता है। मैं अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करता हूं और मुझे खुशी है कि अब तक का प्रदर्शन अच्छा रहा है।”
आईपीएल में मैेने खेला कई टीमों के साथ
पहले सीजन से ही आईपीएल का हिस्सा रहे पार्थिव ने कहा कि “व्यक्तिगत रूप से मैंने कई टीमों के लिए खेला है और इतने सारे सलामी बल्लेबाज के साथ खेला। ये मेरे लिए मायने नहीं रखता है। मैंने विराट के साथ मोइन के साथ बहुत भूमिका निभायी है। खेल शुरू होने से पहले, हर कोई अपनी भूमिका को जानता है। ये अचानक ऐसा नहीं है कि जैसा हम तय करते हैं।”
विराट और एबी भी हैं दूसरों की तरह रनों के भूखे
पार्थिव पटेल ने विराट कोहली और एबी डीविलियर्स की फॉर्म को लेकर कहा कि “मुझे लगता है कि किसी भी चीज से ज्यादा कोशिश करेंगे और वो बड़ा स्कोर करेंगे। एबी ने यहां मुंबई के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया था और विराट ने 40 रन बनाए थे।”

“मुझे यकिन है कि बाकी सभी की तरह ही वे उतने ही भूखे होंगे। जितना संभव हो सके। एक टीम के दृष्टिकोण से और कप्तान के दृष्टिकोण से, ये अभी मैच जीतने के बारे में है। मुझे नहीं लगता कि इस टीम में किसी के लिए मील का पत्थर है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- विराट कोहली और एबी डीविलियर्स के खराब फॉर्म को लेकर पार्थिव पटेल ने तोड़ी चुप्पी, कही ये चौंकाने वाली बात appeared first on Sportzwiki.