रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम जब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान में खेलने उतरी, तो उसे पांचवें मैच में पहली जीत की ही दरकार थी. पहले चार मैचों को गंवा चुकी बैंगलोर की टीम ने इस मैच में बल्लेबाजी से अच्छा प्रर्दशन किया. इस मैच में टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 205 रन बनाए.

केकेआर की पारी के 16 वें ओवर तक देखा जाए तो आरसीबी जीत की ओर अग्रसर थी, लेकिन 17 वे ओवर से आया रसेल के तूफान से जीता हुआ मैच बैंगलोर हार गई. इस हार के बाद लगातार पांचवां मैच बैंगलोर हार गई. टीम के प्रशंसकों ने तो टीम के प्लेआफ में जगह बनाने के बारे में उम्मीद छोड़ दी होगी. इन तीन कारणों से राॅयल चैलेंजर्स बैंगलूरु अभी भी टीम में जगह बना सकती है.
ये है तीन कारण जिससे टीम अभी भी प्लेआफ में जगह बना सकती हैः
राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को अभी तक ओपनिंग बल्लेबाजी को लेकर सही संयोजन प्राप्त नहीं हुआ है. लेकिन केकेआर के खिलाफ टीम सही संयोजन को ढूंढ़ने में कामयाब हो पाई, जिससे टीम ने 205 रन बनाए.

गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए उन्होंने शिमरोन हेटमेयर के स्थान टिम साउदी को खिलाया. पवन नेगी ने गेंद और बल्ले दोंनों से टीम को फायदा पहुंचाया. टीम इसी तरह के संयोजन से अगर फील्ड पर उतरती है तो प्लेआफ में पहुंचने के लिए टीम अभी भी जा सकती है.
गुणवक्ता युक्त बल्लेबाजीः
आरसीबी के पास गुणवत्ता युक्त बल्लेबाज है, आरसीबी के पास गुणवत्ता युक्त बल्लेबाज के साथ-साथ विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं, जो टीम को प्लेआफ में पहुंचाने में योगदान कर रहे है. कोहली और डिविलियर्स ने केकेआर के खिलाफ जिस तरह से प्रर्दशन दिखाया, वह वाकई में काबिलेतारीफ है.

पार्थिव पटेल से लेकर मार्कस स्टोइनिस ने केकेआर के खिलाफ अपनी फाॅर्म को पाने में कामयाब हुए. इसलिए आरसीबी के लिए अभी से ये कहना कि वह प्लेआफ में जगह नहीं बना पाएगी ये गलत है, इसके पहले भी कई टीमों ने बड़ा उलटफेर किया है.
लगातार मैच गंवाने के बाद भी टीमें पहुंची हैं प्लेआफ मेंः
कई सत्रों में देखा गया है कि टीमों ने लगातार मैचों को गंवाया है, इसके बाद भी टीमों ने फाइनल तक के सफर को तय किया है. देखा जाए तो आईपीएल के 2014 सीज़न में मुंबई इंडियंस की शुरुआत इसी तरह से हुई थी और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को एक मैच की रोमांचक थ्रिलर में हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई.

इसके अलावा, 2009 में आरसीबी ने अपने पहले पांच मैचों में से केवल एक मैच जीता था, लेकिन फिर भी उन्होंने उस आईपीएल सीजन में फाइलन में जगह बनाई और इस समय उनका सफर रनर अप के रुप में समाप्त हुआ था.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आपतक पहुंचा सके.
The post IPL 2019: अभी भी प्लेआफ में जगह बना सकती है विराट की राॅयल चैलेंजर्स, बस करना होगा ये काम appeared first on Sportzwiki.