Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- क्या विराट कोहली से छीन जानी चाहिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी? ये रहे आंकड़े

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे मजबूत टीम की बात करें तो एक ऐसी टीम का नाम भी आता है जो अब तक अपने पहले खिताब की तलाश कर रही है। इस टीम में हर सीजन में एक से एक दिग्गज खिलाड़ी साथ रहे लेकिन ये साथ खिताब जीतने तक साथ नहीं दे सका।

आरसीबी आईपीएल की बन गई है सबसे बड़ी चोकर्स

हम बात कर रहे हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की… जिसका आईपीएल के अब तक के सफर में चैलेंज कभी भी रॉयल नहीं रह सका। हर सीजन में इस टीम से बहुत उम्मीदें रहती है लेकिन इसके बाद भी वो चोकर्स साबित होते हैं।

यहां तक कि पिछले कुछ सालों से तो इस टीम में क्रिकेट जगत के खतरनाक खिलाड़ी विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और क्रिस गेल जैसे खिलाड़ी भी खेले लेकिन फिर भी आरसीबी को खिताब हाथ ना लग सका।

विराट कोहली कप्तानी में पूरी तरह से फ्लॉप

भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी से बुलंदी के शिखर पर ले गए विराट कोहली भी आरसीबी की नैया पार लगाने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। विराट कोहली इस टीम की कप्तानी 2013 से कर रहे हैं। लेकिन इनते सालों में भी टीम को कामयाबी हाथ ना लग सकी।

वैसे तो आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 2011 में ही कप्तानी शुरु कर दी लेकिन कोहली को 2013 में पूर्णकालिन कप्तान बनाया गया। लेकिन बल्लेबाज के तौर पर खतरनाक रूप दिखाने वाले विराट कोहली कप्तानी में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं।

इस सीजन में लगातार तीन हार ने कोहली की कप्तानी पर उठाए सवाल

विराट कोहली ने आरसीबी के लिए एक बल्लेबाज के रूप में ऐसी सेवाएं दी हैं जो यादगार और सलाम करने के लायक रही हैं लेकिन बात जब विराट कोहली की कप्तानी की आए तो वहां पर वो पूरी तरह से फिसड्डी रहे हैं। इस सीजन में भी विराट कोहली की कप्तानी का खराब दौर जारी है और पहले तीनों मैचों में आरसीबी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

सवालों की बौछार, क्या विराट कोहली को हटा देना चाहिए कप्तानी से?

अब ऐसे में एक सवाल हर किसी के मन में जरूर आता है कि क्या अब विराट कोहली को कप्तानी से हटा देना चाहिए? क्या विराट कोहली को कप्तानी से हटाकर बतौर बल्लेबाज खेलाकर टीम की कप्तानी किसी दूसरे को दे देनी चाहिए?

वैसे ये फैसला तो आरसीबी के फ्रेंचाइजी और टीम मैनेजमेंट को लेना है लेकिन वक्त और हालात तो चीख-चीख कर यही कह रहे हैं कि विराट कोहली को अब कप्तानी से हटाकर किसी दूसरे को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है क्योंकि लगता है कप्तानी विराट कोहली को रास नहीं आ रही है।

आरसीबी के लिए कोहली कर चुके हैं 99 मैचों में कप्तानी, 50 मैच में हार

विराट कोहली ने आरसीबी के लिए बतौर कप्तान पहला मैच 2011 में खेला था और 2013 में पूर्णकालिन कप्तान बनने के बाद से अब तक उन्होंने 99 मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान आरसीबी को कैप्टन कोहली 44 मैचों में जीत दिलाने में सफल रहे लेकिन टीम को 50 हार का सामना करना पड़ा।

आरसीबी के लिए अब तक कप्तानी के मामलें में विराट कोहली की कप्तानी का विनिंग परसेंटटेज 46.87 का ही रहा है। तो वहीं वो बल्लेबाजी में बहुत ही शानदार रहे हैं।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- क्या विराट कोहली से छीन जानी चाहिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी? ये रहे आंकड़े appeared first on Sportzwiki.