खेल डेस्क।IPL के 12वें सीजन का आधा सफर हो चुका है और इस आधे सफर में कुछ खिलाड़ियों ने अपने नाम ऐसे रिकॉर्ड बनाये है जो आईपीएल में किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है। इस सीजन में हैदराबाद के लिए ओपनिंग करने वाले जॉनी बेयरस्टो ने अपनी प्रतिभा को साबित कर दिया। इस सीजन में अब तक खेले गए मैचों में बेयरस्टो अपनी बल्लेबाजी से सभी लोगों का दिल जीत लिया है। कल बेयरस्टो ने कोलकाता के खिलाफ अपनी टीम के लिए नाबाद पारी खेलकर टीम को जबरदस्त दिलाने में अहम योगदान दिया है।
जॉनी बेयरस्टो पहली बार आइपीएल में खेल रहे हैं और पहले ही सीजन में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। बेयरस्टो कोलकाता के खिलाफ अर्धशतकीय नाबाद पारी के बाद आइपीएल के डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया जो अब तक आइपीएल के डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। बेयरस्टो ने इस सीजन में 445 रन बनाने से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर के 439 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अगर बेयरस्टो इस तरह का प्रदर्शन करते रहे तो वह सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी पहला स्थान हासिल कर लेंगे।
आईपीएल में डेब्यू करने के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
445 जॉनी बेयरस्टो (SRH, 2019)
439 श्रेयस अय्यर (DD, 2015)
398 फाफ डु प्लेसिस (CSK, 2012)
IPL के इतिहास में धोनी ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, इस मामलें में बने दुनिया के तीसरे बल्लेबाज
Herald