इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को क्रिकेट जगत के सबसे शांत खिलाड़ी माने जाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी जबरदस्त गुस्से में दिखे और गुस्से में उन्होंने ऐसा काम कर डाला जिसके बाद उनकी पूरे क्रिकेट जगत में कड़ी आलोचना हो रही है, क्रिकेट के दिग्गज भी उनकी आलोचना कर रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी का अंपायरों के साथ बहस का मामला
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अंपायरों से बहस कर डाली। मैच के आखिरी ओवर में एक नो बॉल को लेकर महेन्द्र सिंह धोनी का गुस्सा फुट पड़ा।

कैप्टन कूल के नाम से जाने जाने वाले एमएस धोनी के धैर्य ने जवाब दे डाला और वो अंपायर के फैसले से आग-बबूला हो गए और उन्होंने डगआउट से होते हुए मैदान में आ पहुंचे और अंपायरो से जमकर बहस की।
दादा के अनुसार नहीं देना चाहिए इस मामले को ज्यादा तूल
महेन्द्र सिंह धोनी को पहली बार इस तरह के रूप में देखा गया और एक कप्तान का मैदान में आकर अंपायर से बहस करने की बात हर किसी की नागवार गुजरी और धोनी की जमकर आलोचना हुई।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की इस हरकत कई पूर्व दिग्गजो को पसंद नहीं आयी लेकिन वहीं भारत के महान कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने इस बात को ज्यादा तूल नहीं देने पर जोर दिया है।
महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में जब सौरव गांगुली से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “हर कोई इंसान है। जो शानदार है और वो उनकी प्रतिस्पर्धा है। ये उल्लेखनीय है।”
ईडन गार्डन में मिली जीत पर खुश हैं दादा
इसके अलावा सौरव गांगुली शुक्रवार को अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स की जीत पर बहुत ही खुश दिखायी दिए। गांगुली ने कहा कि “इतनी अच्छी टीम के खिलाफ दो मैचों में दो जीत, शानदार है। मैं बहुत संतुष्ट हूं। ईडन की हर चीज खास है। ये देश के बेहतरीन मैदान और देश की सर्वश्रेष्ठ पिच है।”

“मुझे लगता है कि उन्हें 178 रन पर रोकते हुए हमने शानदार गेंदबाजी की। क्योंकि ये 200 रनों की विकेट है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- सौरव गांगुली ने महेन्द्र सिंह धोनी के द्वारा अंपायर से उलझने पर धोनी को लेकर कही ये बात appeared first on Sportzwiki.