इंडियन प्रीमियर लीग में खेल के साथ साथ खिलाड़ी अपने स्टाईल से भी सबसे अलग दिखाई देते हैं. इस बात पर जिक्र करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम के सबसे स्टाइलिस्ट खिलाड़ी का नाम बताया जिसने लुक्स के साथ साथ मैदान पर भी अपने खेल स्टाइल (शैली) से लोगो को आकर्षित किया है.
आंद्रे रसेल हैं केकेआर के सबसे स्टाइलिस्ट खिलाड़ी : दिनेश कार्तिक
एक कार्यक्रम के दौरान दिनेश कार्तिक ने अपने टीम के खिलाड़ी आंद्रे रसेल के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि
“रसेल ने केवल अपने खेल से मैदान पर ही नहीं मुझे प्रभावित किया बल्कि मैदान के बाहर भी मेरी टीम का सबसे स्टाइलिस्ट खिलाड़ी है.”
इस सीजन आईपीएल टूर्नामेंट के सबसे सफल टीमों में से एक कोलकता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा कि
“इस सीजन आईपीएल के शुरुआत से ही रसेल कोलकाता के लिए मैच विनर खिलाड़ी रहा है. उसने जिस आश्चर्यजनक स्ट्राइक रेट से रन बनाये है, उससे उसने भारतीय प्रशंसको के बिच सनसनी फैला दी है और वो काफी प्रसिद्ध हो गए हैं.”
दिनेश कार्तिक ने आगे कहा कि,
“सभी विदेशी खिलाड़ियों के बीच वह (रसेल) खुद को अलग रखता है और फैशन की समझ को अच्छे से समझाता भी है.”
कुलदीप यादव और शुभमन गिल भी हैं शामिल

दिनेश कार्तिक ने कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम में से भारतीय खिलाड़ियों को चुनते हुए कहा कि उनकी टीम में अंडर -19 स्टार शुभमन गिल है. कार्तिक ने कहा कि भारत अंडर -19 स्टार शुभमन गिल टीम में सर्वश्रेष्ठ पहनावे की समझ रखने वाला एक बहुत ही स्टाइलिश खिलाड़ी है.
उन्होंने कहा, “कुलदीप (यादव) के कपड़े वास्तव में बहुत अलग होते हैं, मेरे दीमाग में शुभमन गिल और नितीश राणा आते है जो बहुत स्टाइलिश है … ये सभी बहुत फैशनेबल खिलाड़ी हैं.”
आईपीएल ख़िताब विजेता टीम का चयन मुश्किल : दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स अभी पॉइंट टेबल में दुसरे स्थान पर है. दिनेश कार्तिक ने कहा की अभी पसंदीदा टीम का चयन करना मुश्किल है क्योकि अभी 8 टीमें प्रतियोगिता में में एक ही स्तर पर है.
दिनेश कार्तिक ने आगे कहा,
“यह कहना मुश्किल है कि कौन सी टीम पसंदीदा है क्योकि 8 टीमें एक ही स्तर पर है और यह कहना मुश्किल की कौन सी टीम बड़ी प्रतिद्वंदी है…..सभी टीमे समान रूप से संतुलित है और जो किसी भी दिन बेहतर खेलता है वह विजेता होगा.”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019: कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने केकेआर नहीं इस टीम को माना आईपीएल का विजेता appeared first on Sportzwiki.