दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2019 के 20वें मुकाबले में आरसीबी की टीम को 4 विकेट से हरा दिया. दिल्ली कैपिटल्स की यह टूर्नामेंट में तीसरी जीत थी. इस मैच के दौरान एक ऐसी तस्वीर भी नजर आई, जो दिल्ली कैपिटल्स के प्रशंसकों के लिए एक बहुत बुरी खबर है. दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स टीम का एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी चोटिल है.
हर्षल पटेल चोटिल
दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर हर्षल पटेल चोटिल है. जिसके चलते वह दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में नहीं खेल रहे हैं. इस मैच के दौरान उन्हें आरसीबी के गेंदबाज युजवेंद्र चहल के साथ देखा गया था. जिसमे उनका एक हाथ फैक्चर नजर आ रहा था.

इस आईपीएल में खेल चुके थे 2 मैच

बता दें, कि उन्होंने इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए अबतक 2 मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 2 विकेट भी हासिल किये हैं. वह अबतक अपने खेले 43 आईपीएल मैचों में 43 विकेट हासिल कर चुके हैं. वहीं उन्होंने बल्ले के साथ भी आईपीएल में 107 रन बनाये हुए हैं. इस दौरान उनका 155.07 का स्ट्राइक रेट रहा है. वह आईपीएल में आरसीबी की टीम के लिए भी खेल चुके हैं.
दिल्ली ने हासिल की टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत

आपकों आरसीबी और दिल्ली के मैच की जानकारी देते हुए बता दें, कि इस मैच का टॉस दिल्ली की टीम ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना पाई.
दिल्ली ने यह लक्ष्य 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. दिल्ली के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली. वहीं टीम के लिए पृथ्वी शॉ ने भी 22 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली. बता दें, कि आरसीबी की यह टूर्नामेंट में लगातार छठी हार थी. वहीं दिल्ली टीम की यह तीसरी जीत थी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post IPL 2019 : दिल्ली कैपिटल्स टीम को बड़ा झटका, टीम का महत्वपूर्ण खिलाड़ी हुआ चोटिल appeared first on Sportzwiki.