Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- आरसीबी की हार के बीच बढ़ी मुश्किल, अभी इतने दिन और बाहर रहेंगे नाथन कुल्टर नाइल

इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे चर्चित टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को इस सीजन में लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। विराट कोहली की कप्तानी में खेल रही आरसीबी को इस सीजन में अब तक खेले गए पांचों ही मैच गंवाने पड़े हैं और उनकी प्ले ऑफ की उम्मीदें करो या मरो की स्थिति पर आ टिकी हैं।

आरसीबी को फिलहाल नहीं मिल पाएंगी नाथन कुल्टर नाइल की सेवाएं

अब आरसीबी के लिए हर एक मैच मस्ट विन मैच हो चला है, लेकिन लगातार हार से परेशान आरसीबी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है और टीम को एक और बुरी खबर मिली है।

अब तक इस सीजन में अपने एक सही और संतुलित संयोजन की तलाश में पांचों मैच में परेशान रही आरसीबी को अपने तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल की फिलहाल तो एक सप्ताह सेवाएं नहीं मिल पाएंगी।

कुल्टर नाइल अब 13 अप्रैल को होने वाले मैच से पहले जुड़ेंगे टीम के साथ

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल पिछले ही दिनों यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त थे। कुल्टर नाइल और मार्कस स्टोइनिस दोनों ही एक साथ यूएई से भारत पहुंचे हैं लेकिन कुल्टर नाइल अब तक कोई मैच नहीं खेल सके हैं।

मार्कस स्टोइनिस तो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच के साथ टीम से जुड़ गए लेकिन फिलहाल नाथन कुल्टर नाइल को आराम देने का फैसला किया गया है। कुल्टर नाइल 13 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ होने वाले आरसीबी के मैच से पहले फिट होंगे।

नाथन कुल्टर नाइल को पिछले साल आरसीबी ने किया था अपनी टीम में शामिल

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल को आरसीबी ने पिछले सीजन की अपनी टीम का हिस्सा बना लिया था लेकिन वो पिछले सीजन में चोट के कारण नहीं खेल सके थे लेकिन इसके बाद भी आरसीबी ने उन्हें बरकरार रखा है।

नाथन कुल्टर नाइल अब 13 अप्रैल को होने वाले मैच से पहले टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। ऐसी संभावना जतायी जा रही है। साथ ही आपको बता दें कि कुल्टर नाइल 1 मई को ही आरसीबी टीम को छोड़ विश्व कप की तैयारियों को लेकर अपने देश रवाना हो जाएंगे।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- आरसीबी की हार के बीच बढ़ी मुश्किल, अभी इतने दिन और बाहर रहेंगे नाथन कुल्टर नाइल appeared first on Sportzwiki.